विक्रमशिला एक्सप्रेस 31 मार्च से चलेगी नियमित, भागलपुर-गांधीधाम साप्ताहिक अब 26 जून तक

विक्रमशिला एक्सप्रेस भागलपुर से 31 मार्च से नियमित चलेगी. वहीं, आनंद विहार टर्मिनल से नियमित परिचालन एक अप्रैल से होगा. अभी दोनों दिशाओं में सप्ताह में दो-दो दिन ट्रेन रद्द रहती है.

भागलपुर . विक्रमशिला एक्सप्रेस भागलपुर से 31 मार्च से नियमित चलेगी. वहीं, आनंद विहार टर्मिनल से नियमित परिचालन एक अप्रैल से होगा. अभी दोनों दिशाओं में सप्ताह में दो-दो दिन ट्रेन रद्द रहती है.

भागलपुर से यह ट्रेन मंगलवार व गुरुवार एवं आनंद विहार टर्मिनल से बुधवार व शुक्रवार को नहीं चलती है. नियमित परिचालन से रद्द वाले दिनों को भी ट्रेनें चलेगी.

बुकिंग होने लगी है और वेटिंग की संख्या बढ़ती जा रही है. इस ट्रेन को कोहरे की संभावना बता कर पहले दो फरवरी से रद्द किया और फिर अवधि बढ़ा कर 30 मार्च कर दिया गया.

भागलपुर-गांधीधाम साप्ताहिक अब 26 जून तक

भागलपुर-गांधीधाम के बीच चल रही साप्ताहिक एक्सप्रेस के परिचालन की अवधि का विस्तार 26 जून तक कर दिया है. वहीं, यह ट्रेन गांधीधाम से भागलपुर के बीच 26 जून तक चलेगी.

इससे यात्रियों को सहूलियत मिलेगी. कम से कम उन लोगों को जो त्योहार में परदेश से घर लौटने के लिए परेशान हैं. परिचालन की अवधि में विस्तार का फायदा उन्हें भी मिलेगा, जो त्योहार के बाद कार्यस्थल लौटना चाहेंगे.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >