Vaishali Superfast Express: बिहार के लोगों को भारतीय रेलवे ने कर दिया खुश, वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब इस रूट से चलेगी

Vaishali Superfast Express: बिहार के लोगों को भारतीय रेलवे की ओर से खास तोहफा दिया गया है. दरअसल, अब लंबी दूरी की यात्रा के लिए लोगों को टेंशन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी. वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का विस्तार कर दिया गया है. वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब सरायगढ़ और ललितग्राम तक जाएगी.

Vaishali Superfast Express: बिहार के लोगों को भारतीय रेलवे की ओर से खास तोहफे दिए जा रहे हैं. गर्मी की छुट्टियों को देखते हुए यात्रियों को किसी तरह की कोई असुविधा ना हो, उसे लेकर खास इंतजाम किए जा रहे हैं. दरअसल, बड़ी सौगात देते हुए वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का विस्तार किया गया है. अब वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस सरायगढ़ और ललितग्राम तक जाएगी. 

इस रूट से चलेगी वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस

जानकारी के मुताबिक, ट्रेन के रूट को लेकर बताया गया कि, नई दिल्ली से सहरसा आने वाली वैशाली एक्सप्रेस अब स्पेशल ट्रेन के रूप में सरायगढ़ जाएगी. तो वहीं, अगले दिन सुबह वापस लौटेगी. ट्रेन के रखरखाव के बाद यह ललितग्राम जाएगी. इसके बाद अगली सुबह वापस सहरसा आएगी और यही ट्रेन आगे नई दिल्ली तक जाएगी. बता दें कि, यह विस्तार ललितग्राम और सरायगढ़ से नई दिल्ली के लिए सीधी सेवा देता करता है. बता दें कि, 16 मई से प्रभावी होने के बाद यह ट्रेन अब कुल 16 कोचों के साथ चलती है. 

लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को मिलेगी सहूलियत

रेल मंत्रालय की माने तो, ट्रेन संख्या 05515 के रूप में यह गाड़ी ललितग्राम से सहरसा पहुंचेगी. सहरसा से वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का नंबर बदलकर 12553 हो जाएगा. जिसके बाद वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस नई दिल्ली के लिए चलेगी. तो वहीं, वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस वापसी में नई दिल्ली से सहरसा तक 12554 नंबर के साथ चलेगी. सहरसा से ललितग्राम तक 05516 के तौर पर जाएगी. वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के विशेष तौर पर आम यात्रियों के लिए 4 सामान्य कोच आगे, 1 दिव्यांग कोच पीछे लगाया गया है. बता दें कि, इस ट्रेन के शुरू होने से लंबी दूरी की यात्रा तय करने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी. 

Also Read: बिहार के बक्सर में सुबह-सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >