Vaishali News: गर्लफ्रेंड की मदद से नाबालिग लड़कियों को फंसता था साहिल सिद्दीकी, वैशाली में पोर्नोग्राफी सिंडीकेट का हुआ भंडाफोड़

Vaishali News: वैशाली पुलिस ने बताया कि मोहम्मद साहिल सिद्दीकी नाम का लड़कियों को ब्लैकमेल कर अश्लील वीडियो बनाकर विदेश में बेचता था. इस घिनौने काम में साहिल की मदद उसकी गर्लफ्रेंड गुलशन खातून करती थी.

Vaishali News: बिहार के वैशाली में पोर्नोग्राफी सिंडीकेट का खुलासा हुआ है. सिंडिकेट का खुलासा होने के बाद पीड़ित नाबालिग लड़की को मेडिकल जांच के भेजा गया है. मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी साहिल सिद्दीकी को 3 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था. पुलिस के मुताबिक साहिल सिद्दीकी अपनी महिला मित्र की मदद से नाबालिग लड़कियों को फंसाता था.

2 अप्रैल को पहली शिकायत हुई दर्ज

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साहिल सिद्दीकी कई लड़कियों को शिकार बनाकर पोर्न वीडियो बना चुका है. साहिल के खिलाफ पहली शिकायत एक नाबालिग पीड़िता के पिता ने 2 अप्रैल को जंदाहा थाने में दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया था कि 26 मार्च को उनकी बेटी का अश्लील वीडियो वायरल हुआ था.

इसे भी पढ़ें: PM Modi: 24 अप्रैल से 24 घंटे पहले सील होगा भारत- नेपाल बॉर्डर, हाई अलर्ट पर खुफिया एजेंसियां

विदेश में बेचता था पोर्न वीडियो

पुलिस ने शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि आरोपी साहिल जंदाहा और महनार थाना के सीमा से सटे इलाके करनौती चौड़ को अपना अड्डा बनाया था. इसी जगह पर वह लड़कियों को ले जाकर पोर्न वीडियो बनाता था.

क्या बोली पीड़िता

साहिल के जाल में पीड़िता कैसे फंसी इस बारे में उसने बताया कि वह कंप्यूटर क्लास के लिए जंदाहा बाजार जाती थी. यहां उसकी दोस्ती गुलशन से हुई. इस दौरान गुलशन से साहिल से मिलवाया. एक दिन गुलशन पीड़िता को लेकर होटल गई जहां साहिल ने उसकी कुछ तस्वीरें लीं और एडिट कर के ब्लैकमेल करने लगा. इसके बाद साहिल कहने लगा कि अकेले मिलने आओ वरना तुम्हारे माता-पिता को फोटो भेज दूंगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें: बिहार की पहली वंदे मेट्रो ट्रेन इस रूट पर दौड़ेगी, 24 अप्रैल को पीएम मोदी दिखायेंगे हरी झंडी

हिंदू लड़की के साथ पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने की थी पिटाई

साहिल को एक हिंदू लड़की के साथ ग्रामीणों ने 25 मार्च को पकड़ा था. यहां उसकी खूब पिटाई हुई. इसके कुछ दिन बाद उसके खिलफ शिकायत दर्ज हुई और पुलिस ने 3 अप्रैल को मोहम्मद साहिल सिद्दीकी को अरेस्ट कर लिया. जिस नाबालिग लड़की का वीडियो साहिल ने वायरल किया उसने बताया कि मोहम्मद साहिल सिद्दीकी और उसकी गर्लफ्रेंड गुलशन खातून दोनों मिलकर लड़कियों को फंसाते थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >