वैशाली में ट्रक चालक की हत्या या आत्महत्या? गोदाम में फंदे से लटकी मिली लाश, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Bihar News: वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के अकबर मलाही गांव में एक सीमेंट गोदाम से ट्रक चालक की लाश मिली है. जिसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है.

Bihar News: वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के अकबर मलाही गांव में एक सीमेंट गोदाम से ट्रक चालक की लाश मिली है. जिसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के मनिकपुर निवासी नरेंद्र महतो के पुत्र राजेश कुमार के रूप में की गई है. पुलिस के अनुसार, राजेश कुमार करताहा थाना के गुरमिया निवासी दिलिप राय का ट्रक चलाता था. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई.

एफएसएल की टीम कर रही घटना की जांच

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाई गई है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह घटना हत्या है या आत्महत्या. परिजनों और स्वजनों के आने के बाद ही घटना की जानकारी का पता चल सकेगा. इस घटना से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी है.

Also Read: ट्रेनों में नशाखुरानी गिरोह सक्रिय, समस्तीपुर स्टेशन पर बेहोश मिले पति-पत्नी

जिस ट्रक को चलाता था उसी में मिली लाश

मिली जानकारी के अनुसार, करताहा थाना के गुरमिया निवासी दिलिप राय का ट्रक चलाता था. जिस ट्रक को राजेश चलाता था, उसी ट्रक में उसका फंदे से लटका हुआ शव मिला है. जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह ट्रक में फंदे से लटका हुआ चालक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >