हाजीपुर में आज प्रभात खबर करेगा मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, सुबह 10 बजे से होगा रजिस्ट्रेशन

Prabhat Khabar Pratibha Samman 2026: हाजीपुर में आज प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन. सुबह 10 बजे से रजिस्ट्रेशन, सीबीएसई, आईसीएसई और बिहार बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया जाएगा सम्मानित.

Prabhat Khabar Pratibha Samman 2026: (कैफ अहमद) प्रभात खबर की ओर से आज प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन शहर के हथसारगंज स्थित नाका नंबर-3 के समीप राज पैलेस में किया जाएगा. समारोह में वैशाली जिले के सीबीएसई, आईसीएसई और बिहार बोर्ड के मैट्रिक एवं इंटर के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा.

सुबह 10 बजे से होगा रजिस्ट्रेशन

समारोह में शामिल होने के लिए छात्र-छात्राओं को सुबह 10:00 बजे कार्यक्रम स्थल पर बनाए गए रजिस्ट्रेशन काउंटर पर पहुंचकर अपना पंजीकरण कराना होगा. रजिस्ट्रेशन के लिए क्यूआर कोड स्कैन कर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. इसके अलावा 9472882121 एवं 8804157111 पर व्हाट्सएप के माध्यम से भी आवश्यक जानकारी भेजी जा सकती है. रजिस्ट्रेशन के समय अभ्यर्थियों को अपनी मार्कशीट की सत्यापित प्रति साथ लानी होगी.

ये होंगे मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री संजय सिंह होंगे. वहीं विशिष्ट अतिथियों मेंहाजीपुर विधायक अवधेश सिंह, वैशाली विधायक सिद्धार्थ पटेल, नगर परिषद सभापति डॉ. संगीता कुमारी, सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग शामिल होंगे.

सम्मानित होने के लिए निर्धारित मानदंड

सीबीएसई

कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं.

आईसीएसई

कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं.

बिहार बोर्ड

कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं.

कई शिक्षण संस्थान बने प्रायोजक

प्रतिभा सम्मान समारोह में मानव रचना, शारदा यूनिवर्सिटी, गोल एजुकेशन, इंपैक्ट लर्निंग विद मास्टरमाइंड, इंटरनेशनल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट पटना, टीसीएच, उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी, गुरुकुल विद्यापीठ, गुरुकुल क्लासेस, आर्यन स्कूल ऑफ साइंस सहित कई प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान एवं सामाजिक संगठन प्रायोजक के रूप में शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >