मिनी गन फैक्टरी पकड़ाया, सात गिरफ्तार

वैशाली जिले के कटहरा ओपी के चकौलिया गांव में बेरिंग फैक्टरी की आड़ में चल रहे हथियार बनाने का रविवार को खुलासा हुआ.

मुजफ्फरपुर : वैशाली जिले के कटहरा ओपी के चकौलिया गांव में बेरिंग फैक्टरी की आड़ में चल रहे हथियार बनाने का रविवार को खुलासा हुआ. मौके से मुंगेर जिले के कासिम बाजार निवासी मो. लड्डन, मो. ललन, मो. परवेज, जमुई जिले के खैरा थाने के झिंगई निवासी मो. अफरोज, वैशाली जिले के कटहारा ओपी के चकौलिया निवासी साहेब राजा व उसके दोनों पुत्र सर्फे आलम व आसिफ रजा को गिरफ्तार किया है. कारखाने से चार लेथ मशीन, 157 पिस्टल का स्लाइड, 48 पिस्टल की बॉडी, 43 अर्धनिर्मित पिस्टल, 142 पिस्टल की बॉडी बनाने का प्लेट आदि बरामद हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >