महुआ में झमाझम बारिश से थाना परिसर हुआ जलमग्न, जलजमाव से बढ़ी लोगों की परेशानी

Hajipur Weather: वैशाली के महुआ में गुरुवार की बारिश के बाद थाना परिसर जलमग्न हो गया. जलजमाव और कीचड़ के कारण फरियादियों, पुलिसकर्मियों और आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Hajipur Weather: (दिलीप कुमार) गुरुवार सुबह हुई झमाझम बारिश के बाद महुआ थाना परिसर जलमग्न हो गया, जिससे फरियादियों, पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लगातार हुई बारिश के कारण परिसर में पानी भर गया और कई स्थानों पर कीचड़ फैल गया.

चौक-चौराहों और सड़कों पर भी जलजमाव

बारिश के बाद महुआ के कई प्रमुख चौक-चौराहों, गली-मोहल्लों और सड़कों पर भी जलजमाव की स्थिति बन गई. इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई. खराब मौसम के कारण दिनभर लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा.

थाना आने वाले लोगों को हो रही परेशानी

थाना परिसर में पानी भर जाने से विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले पीड़ितों को काफी दिक्कत हो रही है. वहीं पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को भी परिसर में आवाजाही करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. कीचड़ और जलभराव के कारण परिसर की स्थिति बदहाल बनी हुई है.

स्थानीय लोगों में नाराजगी

जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है. लोगों का कहना है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन इसके समाधान के लिए ठोस पहल नहीं की जा रही है.

नगर परिषद से की जाएगी जल निकासी की मांग

महुआ थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि बारिश के कारण परिसर में जलजमाव और कीचड़ की समस्या उत्पन्न हो गई है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में नगर परिषद को सूचना देकर जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की जाएगी, ताकि समस्या का शीघ्र समाधान हो सके.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में मानसून की दस्तक से बदलेगा मौसम का मिजाज, दक्षिण बिहार में आज के बाद गर्मी से मिलेगी राहत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >