ज्ञान भारतम मिशन के तहत वैशाली में 1,000 से अधिक प्राचीन पांडुलिपियों की पहचान, संरक्षण अभियान तेज

Hajipur News: ज्ञान भारतम मिशन के तहत वैशाली जिले में 1,000 से अधिक 75 वर्ष पुरानी पांडुलिपियों की पहचान की गई है. जिला प्रशासन डिजिटलीकरण और संरक्षण के लिए विशेष अभियान चला रहा है, जिसकी अंतिम तिथि 15 जून 2026 है.

Hajipur News: (कैफ अहमद) वैशाली जिले में ज्ञान भारतम मिशन के अंतर्गत 75 वर्ष अथवा उससे अधिक पुरानी पांडुलिपियों की पहचान, डिजिटलीकरण और संरक्षण के लिए वैशाली जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है. जिला प्रशासन की टीमों ने सभी प्रखंडों और नगर निकाय क्षेत्रों में सर्वेक्षण अभियान तेज कर दिया है. अब तक जिले में एक हजार से अधिक पांडुलिपियों की पहचान कर उन्हें पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है.

260 से अधिक स्थलों का किया गया सर्वेक्षण

अभियान के दौरान प्रशासनिक टीमों ने 260 से अधिक स्थलों का भ्रमण कर पांडुलिपियों का दस्तावेजीकरण किया है. इन स्थलों में विभिन्न मठ, पुस्तकालय, पारंपरिक घराने, स्वतंत्रता सेनानियों के आवास तथा अन्य ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के स्थान शामिल हैं.

दुर्लभ पांडुलिपियों से सामने आ रही समृद्ध विरासत

सर्वेक्षण के दौरान कई दुर्लभ और महत्वपूर्ण पांडुलिपियां भी मिली हैं, जो वैशाली की समृद्ध ज्ञान परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक महत्व को दर्शाती हैं. इन दस्तावेजों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार कर भविष्य की पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखने का प्रयास किया जा रहा है.

Ai से ली गई तस्वीर

15 जून तक चलेगा विशेष अभियान

ज्ञान भारतम मिशन के तहत चल रहे इस विशेष अभियान की अंतिम तिथि 15 जून 2026 निर्धारित की गई है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जिनके पास प्राचीन पांडुलिपियां उपलब्ध हैं, वे समय रहते इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को दें.

पांडुलिपियों का नहीं होगा अधिग्रहण

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान के दौरान किसी भी पांडुलिपि का अधिग्रहण नहीं किया जाएगा. केवल सत्यापन, फोटोग्राफी और डिजिटल दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जबकि मूल पांडुलिपियां उनके वर्तमान संरक्षकों के पास ही सुरक्षित रहेंगी.

जिलाधिकारी ने लोगों से किया सहयोग का आह्वान

जिलाधिकारी ने कहा कि ज्ञान भारतम मिशन ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक धरोहरों के संरक्षण का महत्वपूर्ण अवसर है. उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि यदि उनके पास या उनकी जानकारी में 75 वर्ष या उससे अधिक पुरानी कोई पांडुलिपि, हस्तलिखित ग्रंथ, धार्मिक, साहित्यिक, ऐतिहासिक या अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज उपलब्ध हो तो इसकी सूचना जिला प्रशासन या जिला कला, संस्कृति एवं युवा विभाग कार्यालय को दें.

मोबाइल और व्हाट्सएप से भी दे सकते हैं सूचना

इच्छुक व्यक्ति जिला प्रशासन से सीधे संपर्क करने के अलावा मोबाइल नंबर 90310 72054 पर कॉल या व्हाट्सएप संदेश भेजकर भी प्राचीन पांडुलिपियों की जानकारी साझा कर सकते हैं, ताकि उन्हें ज्ञान भारतम मिशन के तहत दस्तावेजीकृत किया जा सके.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में मानसून की दस्तक से बदलेगा मौसम का मिजाज, दक्षिण बिहार में आज के बाद गर्मी से मिलेगी राहत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >