Hajipur News: (विनय पटेल) वैशाली जिले के पटेढ़ी बेलसर प्रखंड अंतर्गत करनेजी पंचायत स्थित उच्च विद्यालय करनेजी उर्दू परिसर में स्वच्छता पर्यवेक्षक के चयन को लेकर आमसभा का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता पंचायत के उप मुखिया विक्की कुमार ने की. इस दौरान पंचायत समिति सदस्य अंकित कुमार, वार्ड सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.
सरकार की गाइडलाइन के अनुसार पूरी हुई चयन प्रक्रिया
आमसभा में सरकार द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार स्वच्छता पर्यवेक्षक पद के लिए चयन प्रक्रिया संपन्न कराई गई. उपस्थित पदाधिकारियों ने सरकार की गाइडलाइन को पढ़कर सुनाया और चयन प्रक्रिया के प्रत्येक बिंदु पर विस्तार से जानकारी दी.
ग्रामीणों को दी गई नियमों की विस्तृत जानकारी
बैठक के दौरान ग्रामीणों ने चयन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न नियमों और प्रावधानों की जानकारी प्राप्त की. अधिकारियों ने सभी सवालों का जवाब देते हुए भरोसा दिलाया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और नियमानुसार संपन्न कराई जा रही है. इससे आमसभा में मौजूद लोग संतुष्ट नजर आए.
दो अभ्यर्थियों में बबिता कुमारी का हुआ चयन
आमसभा के अंत में स्वच्छता पर्यवेक्षक पद के लिए बबिता कुमारी का चयन किया गया. उप मुखिया विक्की कुमार ने बताया कि इस पद के लिए कुल दो अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से चयन संपन्न कराया गया.
इसे भी पढ़ें: गोपालगंज के किसानों के लिए खुशखबरी: 75% अनुदान पर मिलेगा नारियल का पौधा, पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा लाभ
