हाजीपुर गर्ल्स हाई स्कूल के पास बनेगा 13.92 लाख रुपये की लागत से पिंक टॉयलेट, छात्राओं और महिलाओं को मिलेगी सुविधा

Hajipur News: हाजीपुर में गर्ल्स हाई स्कूल के समीप 13.92 लाख रुपये की लागत से आधुनिक पिंक टॉयलेट का निर्माण होगा. नगर परिषद ने शिलान्यास कर बताया कि इसका उद्देश्य छात्राओं और महिलाओं को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

(हाजीपुर से कैफ अहमद की रिपोर्ट)

Hajipur News: हाजीपुर शहर के गर्ल्स हाई स्कूल के समीप छात्राओं एवं महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पिंक टॉयलेट निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया. पिंक टॉयलेट निर्माण कार्य का शिलान्यास नगर परिषद की सभापति डॉ. संगीता कुमारी ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया.

पिंक शौचालय का निर्माण

नगर विकास एवं आवास विभाग के तहत नगर परिषद हाजीपुर द्वारा बालिका उच्च विद्यालय (गर्ल्स हाई स्कूल) के समीप पिंक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा. इस परियोजना पर 13 लाख 92 हजार 700 रुपये की लागत राशि की लागत से बनेगा.


इस अवसर पर नगर परिषद की सभापति डॉ. संगीता कुमारी ने कहा कि क्रांति चौक से गुजरने वाली इस सड़क के किनारे वैशाली महिला कॉलेज, गर्ल्स हाई स्कूल, टाउन हाई स्कूल सहित कई शिक्षण संस्थान स्थित हैं. प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्राएं एवं महिलाएं इस मार्ग से आवागमन करती हैं.

उनकी आवश्यकताओं को देखते हुए गर्ल्स हाई स्कूल के द्वार के समीप आधुनिक सुविधाओं से युक्त पिंक टॉयलेट के निर्माण का निर्णय लिया गया है.

13.92 लाख रुपये की लागत से बने पिंक टॉयलेट

उन्होंने कहा कि 13.92 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह पिंक टॉयलेट आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और इसके निर्माण से छात्राओं, महिलाओं एवं आम नागरिकों को काफी सुविधा मिलेगी. नगर परिषद द्वारा शहर के अन्य प्रमुख स्थानों को भी चिन्हित किया जा रहा है, जहां भविष्य में इसी प्रकार के पिंक टॉयलेट का निर्माण कराया जाएगा.


शिलान्यास कार्यक्रम में वार्ड पार्षद रईसा खातून, जेई कृष्ण प्रसाद, अरविंद कौशल, प्रो. सत्यनेंद्र सिंह, अधिवक्ता अरशद, डॉ. सतीश कुमार, संवेदक आनंद प्रकाश सिंह, मो. तौहीद आलम, केके सिंह, मो. जमील, पिंटू सहित वार्ड संख्या-19 के अन्य लोग उपस्थित थे.

Also Read: 8 मिलियन व्यूज वाली ट्रेन स्टंट रील पड़ी भारी, हाजीपुर की महिला को अब देना होगा इतना जुर्माना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >