वैशाली में कल जिलेभर में लगेगा सहयोग शिविर

Hajipur News: वैशाली जिले के सभी प्रखंडों और नगर निकायों में कल 2 जून को आमजन की समस्या सुनी जाएगी.

(हाजीपुर से कैफ अहमद की रिपोर्ट)

Hajipur News: वैशाली जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर निकायों में 2 जून को ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन किया जाएगा. इस शिविर के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन किया जाएगा तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं को लोगों के घर के समीप उपलब्ध कराया जाएगा.

हर माह के प्रथम और तृतीय मंगलवार को लगेगा शिविर

जिलाधिकारी ने बताया कि सहयोग शिविर प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को आयोजित किया जाएगा. इसके तहत जिले के सभी 16 प्रखंडों की चयनित पंचायतों तथा सभी नगर निकायों में बहु-विभागीय शिविर लगाए जाएंगे. शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण, आवेदन प्राप्ति एवं निष्पादन करेंगे.

सभी जरूरी सुविधाओं की रहेगी व्यवस्था

शिविरों में कंप्यूटर, प्रिंटर, इंटरनेट सहित सभी आवश्यक तकनीकी संसाधनों की व्यवस्था की गई है. साथ ही नागरिकों के लिए बैठने एवं पेयजल की भी समुचित व्यवस्था रहेगी. जिला प्रशासन के अनुसार यह पहल सरकार की ‘डोर स्टेप डिलीवरी ऑफ गवर्नमेंट सर्विसेज’ की अवधारणा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

30 दिनों के भीतर होगा आवेदनों का निष्पादन

जिलाधिकारी ने बताया कि शिविरों में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन 30 दिनों के भीतर करना अनिवार्य किया गया है. बड़ी संख्या में आवेदन पहले ही प्राप्त कर ऑनलाइन अपलोड किए जा चुके हैं तथा शेष आवेदनों को भी लगातार अपलोड किया जा रहा है.

नागरिकों से की गई भागीदारी की अपील

जिला प्रशासन ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे 2 जून को अपने नजदीकी सहयोग शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन दें तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठाएं.

चयनित पंचायतों एवं नगर निकायों में होगा आयोजन

सहयोग शिविर जिले के सभी 16 प्रखंडों की चयनित पंचायतों तथा हाजीपुर, महुआ, लालगंज, जंदाहा, पातेपुर, महनार और गोरौल सहित विभिन्न नगर निकायों में आयोजित किए जाएंगे, जहां आम लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

Also Read : शिवराजपुर हत्याकांड: नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सक्रिय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Pandey

विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने ​बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. ​बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. ​जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >