वैशाली के 16 केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा आज दो पालियों में, भूलकर भी साथ न ले जाएं ये चीजें

Hajipur News: वैशाली में सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर 16 केंद्रों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है. मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है.

(हाजीपुर से कैफ अहमद की रिपोर्ट)
Hajipur News:
हाजीपुर में सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं.

16 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा

जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर 14 और 17 जून को दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी. सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस बल, फ्लाइंग स्क्वाड और गश्ती दल की तैनाती की गई है.

कड़े सुरक्षा इंतजाम

परीक्षा की निगरानी के लिए स्टैटिक दंडाधिकारी और सुरक्षा बल लगातार तैनात रहेंगे. प्रश्नपत्र वितरण से लेकर ओएमआर शीट जमा होने तक पूरी प्रक्रिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी.

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध

परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, ईयरफोन और कैलकुलेटर सहित किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा.

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश

अभ्यर्थियों को समय से पहले प्रवेश पत्र और फोटोयुक्त पहचान पत्र के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है. निर्धारित समय के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं होगी.

कदाचार पर सख्त कार्रवाई

जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि कदाचार या परीक्षा बाधित करने की किसी भी कोशिश पर तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

प्रशासन की अपील

अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से सभी नियमों का पालन करने और निर्धारित रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की अपील की है ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज के किसानों के लिए खुशखबरी: 75% अनुदान पर मिलेगा नारियल का पौधा, पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा लाभ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Pandey

विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने ​बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. ​बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. ​जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >