पुलिस भर्ती परीक्षा के परीक्षार्थियों के लिए बड़ी राहत. 16 और 17 जून को चलेंगी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

East Central Railway: पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए पूर्व मध्य रेल ने 16 और 17 जून को कई परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. पटना, पाटलिपुत्र, किशनगंज, नरकटियागंज, गया, राजगीर समेत कई रूटों पर विशेष ट्रेनों का संचालन होगा, जिससे परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने और सुरक्षित वापसी में सुविधा मिलेगी.

East Central Railway: (कैफ अहमद) केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेल ने 16 एवं 17 जून को कई परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है. इन विशेष ट्रेनों के चलने से हजारों अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में आसानी होगी और नियमित ट्रेनों में भी भीड़ का दबाव कम होगा.

16 जून की रात विभिन्न रूटों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

रेलवे के अनुसार 16 जून की रात पटना और पाटलिपुत्र से किशनगंज, नरकटियागंज, अररिया, नवगछिया तथा भभुआ के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. इन ट्रेनों का ठहराव बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया, कटिहार, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, चकिया, बापूधाम मोतिहारी, बेतिया, तारेगना, जहानाबाद, गया, डेहरी ऑन सोन और सासाराम सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर होगा.

परीक्षा समाप्त होने के बाद वापसी के लिए भी विशेष व्यवस्था

17 जून को परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों की वापसी को ध्यान में रखते हुए गया, किऊल, बक्सर, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर और राजगीर के बीच भी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. इससे विभिन्न जिलों के परीक्षार्थी बिना अतिरिक्त परेशानी के अपने घर लौट सकेंगे.

रेलवे ने समय पर स्टेशन पहुंचने की दी सलाह

रेलवे प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का अधिकतम लाभ उठाएं, समय से स्टेशन पहुंचें और वैध टिकट के साथ यात्रा करें. विशेष ट्रेनों के संचालन से भीड़भाड़ कम होगी तथा परीक्षार्थियों को सुरक्षित, सुगम और समयबद्ध यात्रा की सुविधा मिलेगी.

अभ्यर्थियों को मिलेगा बड़ा फायदा

पूर्व मध्य रेल की इस पहल से पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है. परीक्षा केंद्र तक पहुंचने और परीक्षा के बाद घर लौटने के लिए अतिरिक्त रेल सेवाएं यात्रा को अधिक सुविधाजनक और व्यवस्थित बनाएंगी.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से पांच साल की बच्ची की मौत, तीन गंभीर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय मुख्यधारा की पत्रकारिता में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल (Prabhat Khabar Digital) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. राष्ट्रीय राजनीति और बिहार की राजनीति पर उनकी लेखनी विशेष रूप से पहचान रखती है.

वर्तमान में वह बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राज्य स्तरीय मुद्दों पर भी नियमित रूप से समाचार, विश्लेषण और समसामयिक विषयों पर लेख प्रकाशित कर रहे हैं. स्थानीय घटनाक्रम को व्यापक संदर्भ में प्रस्तुत करना और महत्वपूर्ण मुद्दों को तथ्यपरक एवं सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >