Bihar News: 5 बच्चों के साथ महिला ने किया आत्महत्या की कोशिश, पति पर लगाया बड़ा आरोप…

Bihar News: बिहार के वैशाली जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक महिला ने अपने 5 बच्चों के साथ आत्महत्या करने की कोशिश की. इसके साथ ही पूछने पर अपने पति पर गंभीर आरोप लगाया. मामला पातेपुर बाजार से जुड़ी है.

Bihar News: बड़ी खबर बिहार के वैशाली जिले से सामने आई है. जहां एक मां ने अपने 5 बच्चों के साथ आत्महत्या की कोशिश की. इस दिल दहला देने वाली घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया. यह पूरी घटना पातेपुर बाजार की है. जहां गरीबी और पति की मारपीट से तंग आकर महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया. हालांकि, गांव वालों की सूझबूझ से बड़ा हादसा होते-होते रह गया. 

पातेपुर बाजार में आत्महत्या की कोशिश

जानकारी के मुताबिक, 35 साल की कंचन देवी, जो कि बालिगांव थाना क्षेत्र के चांदपुरा कोल्ड स्टोर के पास रहती है, वह एक दिन अपने एक बेटे और चार बेटियों के साथ करीब तीन किलोमीटर दूर पातेपुर बाजार पहुंचीं. वहां उसने एक दुकान से कोल्ड ड्रिंक खरीदी और उसमें जहर मिलाने की कोशिश की. लेकिन, उस वक्त वहां मौजूद एक दुकानदार ने यह सब देख लिया और महिला के हाथ से कोल्ड ड्रिंक और जहर का डब्बा छीन लिया. किसी तरह बड़ा हादसा होते-होते टल गया.

पति पर लगाया गाली-गलौज का आरोप

कंचन देवी की माने तो, उसने एक महिला समूह से कर्ज लिया था, लेकिन उसका पति (विपिन राम) कोई काम नहीं करता. जब भी वह अपने पति को काम करने की नसीहत देती, तो उसका पति शराब पीकर उसके साथ गाली-गलौज करता है. इसके साथ ही जब पैसे की मांग करती है तो घर छोड़ने और खुदकुशी करने की धमकी देता है. बता दें कि, पूरे मामले को डायल 112 की पुलिस और पातेपुर थाने की पुलिस ने गंभीरता से लिया. मां और सभी बच्चों को सुरक्षित थाने ले आई. इसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है.

Also Read: RJD Poster: एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो पाकी… तेजस्वी की पार्टी ने लगाया दमदार पोस्टर 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >