Bihar Land Survey: ऑनलाइन मिलेगी खतियान की नकल, सिर्फ इतना रुपये देना होगा प्रति कॉपी शुल्क

Bihar Land Survey: जमीन सर्वे में मूल कागजातों की जरूरत पड़ रही है. लेकिन कई रैयतों द्वारा समय पर संबंधित दस्तावेज जमा नहीं करने के कारण सर्वे का काम करने में मुश्किल हो रही है. क्योंकि पहले अपनी जमीन के खतियान या रजिस्टर वन की नकल के लिए ऑफलाइन आवेदन करना पड़ता था.

Bihar Land Survey: खतियान अथवा रजिस्टर वन की नकल के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है. इससे जहां एक तरफ लोगों को कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे वहीं दूसरी ओर अभिलेखागार के पास बैठे बिचौलियों से भी मुक्ति मिलेगी. बताते चलें कि आये दिन लोगों की शिकायत अधिकारियों के पास पहुंचती रहती है कि अभिलेखागार के बाहर बैठे कई बिचौलियों द्वारा एक नकल के लिए 3 से 4 हजार रुपये की वसूली की जाती है. ऐसे में ऑनलाइन नकल की व्यवस्था लोगों के लिए लाभकारी होगा. गौरतलब है कि सर्वे में मूल कागजातों की जरूरत पड़ रही है. लेकिन कई रैयतों द्वारा समय पर संबंधित दस्तावेज जमा नहीं करने के कारण सर्वे का काम करने में मुश्किल हो रही है. क्योंकि पहले अपनी जमीन के खतियान या रजिस्टर वन की नकल के लिए ऑफलाइन आवेदन करना पड़ता था. जिसे लेने में लोगों को परेशानी होती थी. नाजायज रुपये खर्च करने के बाद भी उनको नकल एक से दो माह बाद मिलता था. लेकिन अब ऑनलाइन प्रक्रिया होने के बाद लोगों को नकल आसानी से मिलेगी. विभाग के साइट पर निबंधन कर खतियान व रजिस्टर वन प्राप्त कर सकते हैं.

कोई भी कर सकता है लॉगइन

खतियान व रजिस्टर वन के लिए भूमि धारक लॉगइन कर सकता है. महाराजगंज के सीओ जितेंद्र पासवान ने कहा कि कोई भी रैयत अपने स्तर से खतियान अथवा रजिस्टर वन की अभिप्रमाणित प्रति लेने के लिए विभागीय साइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इस साइट को खोलने के बाद सरकारी और पब्लिक का ऑप्शन दिखेगा. रैयत को पब्लिक ऑप्शन पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा.

10 रुपये देना होगा प्रति कॉपी शुल्क

नकल प्राप्त करने के लिए आवेदक को प्रति पेज 10 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना पड़ेगा. ऑनलाइन आवेदन करने के बाद कुछ ही दिनों में रैयत अपने खतियान अथवा रजिस्टर वन की डिजिटल कॉपी को देख सकेंगे.जो डाउनलोड भी होगा.

विवरण के साथ करना होगा आवेदन

इस संबंध में सीओ ने बताया कि लोगों को पूर्ण विवरणी के साथ ही आवेदन करना होगा. उन्होंने कहा कि पूर्ण विवरण जैसे अंचल, थाना, मौजा, खाता, खेसरा और रैयत का नाम नहीं रहने के कारण अभिप्रमाणित कॉपी देने में कठिनाई होती है. इसलिए लोगों को ध्यान पूर्वक अपने आवेदन को भरकर भेजना होगा. उन्होंने बताया कि अभी कुछ दस्तावेजों के नकल ऑफलाइन भी दिये जा रहे हैं. सच्ची प्रतिलिपि (नकल) प्राप्त करने के लिए हर पन्ने पर राजस्व टिकट को आवेदक के द्वारा ही दिया जाना है.

इसे भी पढ़ें: किशनगंज की सृष्टि नखत नेपाल की माउंट मकालू के बेस कैंप पर पहुंची, जिले का नाम किया रोशन

Gaya से सप्ताह में दो दिन चलेगी जम्मूतवी-धनबाद स्पेशल ट्रेन, जानें समय-रूट और तिथि

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >