अपराध नियंत्रण को लेकर बैक, ज्वेलरी शोरूम और पेट्रोल पंपों की गयी जांच

Hajipur News :बैंक में जांच के दौरान पुलिस की टीम बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरों, गार्डों की तैनाती व प्रवेश-निकास की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गयी.

Hajipur News : (शेखर शुक्ला) जिले में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग के साथ-साथ बैंकों और अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर जांच अभियान चलाया गया.

इस दौरान शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में विभिन्न बैंक, पेट्रोल पंप और ज्वेलरी दुकान सहित अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों में जांच की गयी. बैंक में जांच के दौरान पुलिस की टीम बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरों, गार्डों की तैनाती व प्रवेश-निकास की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गयी.

सीसीटीवी कैमरे हमेशा चालू रखें

इस दौरान पुलिस ने बैंक प्रबंधन को बताया कि सीसीटीवी कैमरे हमेशा चालू रखें और समय-समय पर रिपेयरिंग कराएं, वहीं सीसीटीवी कैमरा का रिकार्डिंग कम से कम एक महीने तक सुरक्षित रखें, ताकि जरूरत पडऩे पर उसकी जांच की जा सके. जांच के दौरान पुलिस टीम ने साइबर अपराधों से बचने के लिए पुलिस ने बैंक में आये लोगो को जागरूक भी किया गया.

फोन पर आए ओटीपी किसी को साक्षा न करें

ग्राहकों को बैंकिंग फ्राड से बचने के लिए बताया गया. ग्राहकों को बताया गया कि एटीएम से रुपये की निकासी के दौरान अपना एटीएम किसी दूसरे के हाथ में न दें. कसी अनजान नंबर से आया हुआ फोन से बैंक संबंधी कोई भी जानकारी पूछे जाने पर न दें और ओटीपी किसी के साथ साझा न करें.

इधर…वाहन चेकिंग के दौरान चालान भी काटा गया

इस दौरान शहर के अगल-अलग थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया. चेकिंग के दौरान वाहन चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, सीट बेल्ट सहित वाहनों का कागजात की जांच की गयी. इस दौरान कई वाहन चालक बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट के गाड़ी चलाते पकड़े गये. पकड़े गये वाहन चालकों का चालान काटा गया.

Also Read : Hajipur News : अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर पथराव, सीओ की गाड़ी क्षतिग्रस्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >