पेयजल की समस्या से जूझ रहे स्कूली बच्चे

चेहराकलां : प्रखंड क्षेत्र के अधिकतर सरकारी विद्यालयों के चापाकल खराब होने के कारण विद्यार्थियों के समक्ष पेयजल की समस्या उत्पन्न हो चुकी है. जानकारी के अनुसार प्रत्येक विद्यालयों में विभिन्न योजनाओं से एक से अधिक चापाकल लगाया जा चुका है, परंतु कुछ चापाकल खराब हैं, तो कुछ चापाकलों के दूषित होने के कारण कारण […]

चेहराकलां : प्रखंड क्षेत्र के अधिकतर सरकारी विद्यालयों के चापाकल खराब होने के कारण विद्यार्थियों के समक्ष पेयजल की समस्या उत्पन्न हो चुकी है. जानकारी के अनुसार प्रत्येक विद्यालयों में विभिन्न योजनाओं से एक से अधिक चापाकल लगाया जा चुका है, परंतु कुछ चापाकल खराब हैं, तो कुछ चापाकलों के दूषित होने के कारण कारण पानी पीने के योग्य नहीं हैं. पानी पीने के लिए बच्चों को विद्यालय परिसर के बाहर निजी चापाकलों पर जाना पड़ता है.

इस चिलचिलाती धूप में में बच्चों को विद्यालय परिसर से बाहर जाने के कारण अभिभावकों को उनके अस्वस्थ्य होने का भय बना रहता हैं. साथ तेज रफ्तार से वाहन परिचालन होने वाली सड़कों से विद्यालय परिसर से बाहर पानी पीने जाने के क्रम में सड़क दुर्घटना का शिकार होने की भी आशंका बनी रहती है. पूछे जाने पर शिक्षकों ने सामूहिक रूप से बताया कि पीएचइडी के कर्मचारियों की लापरवाही इसके लिए जिम्मेवार हैं. लगातार शिकायत करने के बावजूद खराब चापाकल की मरम्मत नहीं करायी जा रही है. पीएचइडी द्वारा लगवाये गये चापाकल तो ऐसे हैं कि जिससे कभी पानी निकला ही नहीं.

भाजपा आरटीआइ प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री सुमित कुमार प्रभु, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रवींद्र कुमार कुशवाहा, लोजपा के प्रांतीय नेता मदन पासवान, रालोसपा प्रखंड अध्यक्ष नितिश कुमार, विशुनपुर अड़रा मुखिया पप्पी कुमारी, उपमुखिया देवप्रसाद यादव, मंसुरपर हलैया मुखिया अशोक कुमार राय सहित अन्य ने वैशाली जिलाधिकारी से सभी सरकारी विद्यालयों में पेयजल की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >