मां की मौत सुन रास्ते में ही बेटी भी चल बसी

भगवानपुर : गवानपुर प्रखंड के सांसद आदर्श गांव अकबर मलाही में मंगलवार को उस समय अजीबो-गरीब स्थिति बन गयी जब मां की मौत की जानकारी मिलने पर मायके जा रही बेटी की रास्ते में ही मौत हो गयी. मां के अंतिम दर्शन की इच्छा को लेकर जा रही बेटी की इच्छा पूरी नहीं हुई. यह […]

भगवानपुर : गवानपुर प्रखंड के सांसद आदर्श गांव अकबर मलाही में मंगलवार को उस समय अजीबो-गरीब स्थिति बन गयी जब मां की मौत की जानकारी मिलने पर मायके जा रही बेटी की रास्ते में ही मौत हो गयी. मां के अंतिम दर्शन की इच्छा को लेकर जा रही बेटी की इच्छा पूरी नहीं हुई.
यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा. अकबर मलाही गांव से इस हृदय विदारक घटना में मां-बेटी की अरथी एक साथ निकली. हाजीपुर कोनहारा घाट पर मां-बेटी का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया. जानकारी के अनुसार अकबर मलाही गांव के पूर्व उपमुखिया सह पंचायत के पंच विभीषण पासवान की पत्नी का मंगलवार को देहांत हो गया.
मां के निधन की जानकारी मिलते ही पुत्री मीना देवी अपनी ससुराल लालगंज से अकबर मलाही गांव में मां की अंतिम दर्शन के लिए निकल पड़ी. इसी दौरान रास्ते में सराय बाजार के समीप अचानक उसके सीने में दर्द होने लगा. जब तक परिजन उसे डॉक्टर के पास ले जाते उसकी मौत हो गयी. बाद में डाॅक्टरों ने हृदय गति रुकना मौत का कारण बताया. इसके बाद मां-बेटी की अरथी एक साथ गांव से निकली. मां और पुत्री का अंतिम संस्कार भी एक ही साथ हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >