पंडौल गांव में शराब बरामद जिला पार्षद के पति गिरफ्तार

रतनी : शकुराबाद थाना क्षेत्र के पंडौल गांव में बुधवार को दो घरों से शराब और जावा महुआ बरामद होने के बाद जम कर हंगामा मचा. जिन दो घरों से शराब और महुआ की बरामदगी हुई है, उनमें एक घर रतनी भाग दो की जिला पार्षद के पति सह पूर्व मुखिया नागमणि सिंह यादव का […]

रतनी : शकुराबाद थाना क्षेत्र के पंडौल गांव में बुधवार को दो घरों से शराब और जावा महुआ बरामद होने के बाद जम कर हंगामा मचा. जिन दो घरों से शराब और महुआ की बरामदगी हुई है,

उनमें एक घर रतनी भाग दो की जिला पार्षद के पति सह पूर्व मुखिया नागमणि सिंह यादव का घर है. उनके घर में बतौर किरायेदार के रूप में विजय मांझी नामक व्यक्ति रह रहा था और शराब का कारोबार करता था. इसके घर से तीन लीटर शराब और 25 किलो जावा महुआ जब्त किया गया है. एक अन्य ग्रामीण नगीना मांझी के घर से भी 25 किलो जावा महुआ जब्त किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार जीविका की महिलाओं ने गुप्त सूचना पाकर उक्त दो घरों से शराब और महुआ की बरामदगी की थी. इसकी सूचना पाकर पुलिस जब वहां

पंडौल गांव में शराब बरामद…
पहुंची, तो महिलाएं और ग्रामीण उग्र हो गये. लोग यह आरोप लगाने लगे कि शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं करती. देखते-ही-देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण और जीविका की महिलाएं वहां जुट गये और पुलिस का घेराव कर दिया. बताया गया है कि थानाध्यक्ष रवींद्र यादव के वहां पहुंचने पर जीविका की महिलाएं और ग्रामीण उग्र हुए थे. हालांकि, थानाध्यक्ष ने छापेमारी कर कुछ अन्य घरों से शराब बनाने के उपकरणों को भी जब्त किया है. पुलिस का घेराव कर महिलाएं और ग्रामीण एसपी को गांव में बुलाने की मांग पर अड़े हुए थे. सूचना पाकर एसडीपीओ अशफाक अंसारी दल-बल के साथ वहां पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों ने उनकी भी एक नहीं सुनी. लोगों ने हंगामा मचाते हुए पुलिस अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया. पुलिस पर कई तरह के आरोप लगाये जा रहे थे .इसके बाद एएसपी संजय कुमार सिंह के अलावा उत्पाद अधीक्षक विनोद झा, परसबिगहा थाना व टेहटा ओपी के प्रभारी के अतिरिक्त बड़ी संख्या में पुलिस लाइन से सशस्त्र बल वहां पहुंचे, तब जाकर मामला शांत हुआ. सरकारी काम में बाधा डालने, हंगामा कर पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में शकुराबाद थाने में दो एफआइआर दर्ज की गयी है. जिला पार्षद के पति नागमणि सिंह यादव एवं ग्रामीण ओम प्रकाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना लाया है. पुलिस के अनुसार हंगामा मचाने के आरोप में ओमप्रकाश को और घर में शराब बनने के आरोप में पार्षद के पति को गिरफ्तार किया गया है. दर्ज एफआइआर में जीविका की महिलाएं समेत चार दर्जन लोगों एवं शराब का कारोबार करने के उक्त दोनों आरोपितों को भी अभियुक्त बनाया गया है.
पुलिस से दुर्व्यवहार, ग्रामीणों ने लगाया समुचित कार्रवाई नहीं करने का आरोप
जीविका की महिलाओं ने जब्त की थी शराब और जावा महुआ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >