रामविलास को झेलना पड़ा आक्रोश

विरोध. केंद्रीय मंत्री के बाढ़पीड़ितों से नहीं मिलने पर जाम की सड़क महनार : महनार के हसनपुर में बाढ़पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे केंद्रीय खाद्य उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान को बाढ़पीड़ितों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. बाढ़पीड़ितों के आक्रोश को देखते हुए रास्ते से ही श्री पासवान लौट गये. श्री पासवान के […]

विरोध. केंद्रीय मंत्री के बाढ़पीड़ितों से नहीं मिलने पर जाम की सड़क

महनार : महनार के हसनपुर में बाढ़पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे केंद्रीय खाद्य उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान को बाढ़पीड़ितों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. बाढ़पीड़ितों के आक्रोश को देखते हुए रास्ते से ही श्री पासवान लौट गये. श्री पासवान के हसनपुर से पहले बाढ़पीड़ितों से बिना मुलाकात कर लौट जाने के बाद सैकड़ों बाढ़पीड़ितों ने श्री पासवान की गाड़ी को खदेड़ दिया.
इस दौरान बाढ़पीड़ितों ने श्री पासवान और उनके साथ चल रहे नेताओं के विरुद्ध आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया. पीड़ितों ने पुलिस एस्कॉर्ट की गाड़ी सहित काफिले में शामिल पूर्व विधायक डॉ अच्युतानंद सिंह सहित अन्य सरकारी गाड़ियों सहित एनडीए गंठबंधन के नेताओं की भी गाड़ी रोक दिया. इसके बाद महनार -मोहिउद्दीननगर पथ को हसनपुर तीन मुहानी के निकट सड़क जाम कर दिया.
इसके बाद उग्र प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की. बाढ़पीड़ितों का आरोप था कि बाढ़ नेताओं के लिए मजाक बन गयी है. लोगों का कहना था कि स्थानीय वरीय पदाधिकारी बाढ़पीड़ितों का दर्द जानने तो नहीं आ रहे हैं साथ ही बाढ़पीड़ितों को राहत के नाम पर ठगा जा रहा है. मंत्री से लेकर नेताओं का दौरा तो हो रहा है लेकिन बाढ़ पीड़ितों का दर्द कम नहीं हो रहा है. श्री पासवान की गाड़ी हसनपुर के बाढ़पीड़ितों से बिना हाल जाने वापस लौट जाने का खामियाजा महनार के पूर्व विधायक डॉ अच्युतानंद सिंह, ज़िला पार्षद मणीन्द्रनाथ सिंह सहित अन्य एनडीए गठबंधन के नेताओ को भुगतान पड़ा. इन सभी नेताओ की गाड़ियों को रोक कर लोगों ने जमकर नारेबाजी की.
ज्ञात हो कि श्री पासवान बाढ़पीड़ितों का हाल जानने और सरकारी राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों को दिये जा रहे भोजन आदि का निरीक्षण करने महनार पहुंचे थे. सबसे पहले श्री पासवान सहदेई बुजुर्ग के नयागांव पंचायत के गनियारी में चल रहे सरकारी राहत शिविर का जायजा लेने पहुंचे. उसके बाद उन्होंने महनार के बालक उच्च विद्यालय में चल रहे सरकारी राहत शिविर का जायजा लिया. वहां के बाद श्री पासवान अल्लिपुरहट्टा पंचायत के बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना और वे हसनपुर की ओर आगे बढ़े,
लेकिन हसनपुर के पांजा चौक पर ही उन्हें उनकी पार्टी के लोगों ने रोक लिया और वही से श्री पासवान वापस कर दिया. जैसे ही श्री पासवान की गाड़ी लौटी, उनके इंतज़ार में सड़क किनारे खड़े बाढ़ पीड़ित आक्रोशित हो उठे और उनकी गाड़ी के पीछे-पीछे दौड़ पड़े, लेकिन श्री पासवान की गाड़ी नहीं रुकी. जिसके बाद बाढ़ पीड़ितों का गुस्सा फूट पड़ा. लोगों ने महनार-मोहिउद्दीन पथ को जाम कर श्री पासवान के काफिले की अन्य गाड़ियों को रोक उग्र प्रदर्शन किया.
वहीं हसनपुर से लौटने के बाद श्री पासवान लोजपा नेता अल्लिपुरहट्टा निवासी नवल सिंह के यहां पहुंचे. वहां जब पत्रकारों ने लोगों के आक्रोश के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि लोगों का आक्रोश सही है. क्योंकि उनकी कोई सुध नहीं ले रहा है. उन्होंने कहा कि वे जब अगले एक दो दिनों में आयेंगे, तो सभी से मुलाकात करेंगे.
सभी लोग उनके अपने हैं और लोग उनको अपना दर्द बताना चाहते हैं. वे निश्चित रूप से सबों से मिलेंगे और उनके दर्द को साझा करेंगे. श्री पासवान ने लोजपा कार्यकर्ता महनार निवासी चंदन कुमार साह, जिन्हें अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया था, उनके घर जाकर भी मुलाकात की.
प्रेसवार्ता करते रामविलास पासवान .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >