हाजीपुर स्टेशन पर जांच अभियान में पकड़े गये पांच

हाजीपुर : टिकट और साफ-सफाई के बाद अब सोनपुर रेल मंडल स्टेशन और ट्रेनों में बिकने ले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर अभियान चला रहा है, जिसमें पांच लोग पकड़े गये. सोनपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम ने कहा कि इस अभियान में हेल्थ विभाग और कमर्शियल विभाग के विशेषज्ञ शामिल होंगे. नियमित चलनेवाले […]

हाजीपुर : टिकट और साफ-सफाई के बाद अब सोनपुर रेल मंडल स्टेशन और ट्रेनों में बिकने ले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर अभियान चला रहा है, जिसमें पांच लोग पकड़े गये. सोनपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम ने कहा कि इस अभियान में हेल्थ विभाग और कमर्शियल विभाग के विशेषज्ञ शामिल होंगे. नियमित चलनेवाले इस अभियान में हाजीपुर स्टेशन पर चल रहे खाने-पीने की दुकानों के अलावा ट्रेनों मे यात्रियों को परोसी जा रहे खाद्य पदार्थों की भी जांच की जायेगी. गड़बड़ी करनेवाले संबंधित कॉन्ट्रैक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

जांच अभियान में कई पकड़े गये :
सीआइबी और जीआरपी के स्पेशल फोर्स ने हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर जांच अभियान चला कर कई यात्रियों को नियम तोड़ते हुए गिरफ्तार किया. सभी पर जुर्माना लगा कर भविष्य में नियम तोड़ने पर इससे भी ज्यादा जुर्माना लगाने की चेतावनी देकर छोड़ा गया. जीआरपी इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि आइजी महेंद्र कुमार के निर्देशन में जांच अभियान चलाया जा रहा है. इनका उद्देश्य रेलवे यात्रा को सुरक्षित करना और स्टेशन पर और ट्रेनों में साफ-सफाई दुरुस्त रखना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >