हाजीपुर : राष्ट्रीय राजमार्ग 77 पर दिघी पश्चिम गुमटी के पास एक बेलगाम टाटा मैजिक ने एक बाइक सवार को ठोकर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने पीड़ित को सदर अस्पताल में भरती कराया. घायल पंकज कुमार भगवानापुर निवासी स्व अरुण कुमार सिंह के पुत्र बताये जाते हैं. इस मामले में घायल ने सदर थाने में एफआइआर दर्ज करायी है. टाटा मैजिक पर चार लोग सवार थे, जो फरार हो गये. पंकज किसी काम से हाजीपुर आया हुआ था. काम खत्म करने के बाद घर जा रहा था, तभी यह घटना घट गयी.
टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार जख्मी
हाजीपुर : राष्ट्रीय राजमार्ग 77 पर दिघी पश्चिम गुमटी के पास एक बेलगाम टाटा मैजिक ने एक बाइक सवार को ठोकर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने पीड़ित को सदर अस्पताल में भरती कराया. घायल पंकज कुमार भगवानापुर निवासी स्व अरुण कुमार […]
