वैशाली के एसपी सहित तीन दारोगा पुरस्कृत

हाजीपुर : जिले में शराब बंदी को लेकर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए वैशाली के एसपी सहित तीन पुलिस पदाधिकारियों को उत्पाद पदक से पुरस्कृत किया गया. सोमवार को पटना के सिंचाई भवन के अधिवेशन हॉल में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में एसपी राकेश कुमार, गंगाब्रिज थानाध्यक्ष अवनीश कुमार, उसी थाने के अवर निरीक्षक अमरजीत […]

हाजीपुर : जिले में शराब बंदी को लेकर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए वैशाली के एसपी सहित तीन पुलिस पदाधिकारियों को उत्पाद पदक से पुरस्कृत किया गया. सोमवार को पटना के सिंचाई भवन के अधिवेशन हॉल में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में एसपी राकेश कुमार, गंगाब्रिज थानाध्यक्ष अवनीश कुमार,

उसी थाने के अवर निरीक्षक अमरजीत कुमार और राजेश पंडित को उत्पाद पदक देकर सम्मानित किया गया. मालूम हो कि बीते 28 अप्रैल को एसपी के निर्देश पर गंगा ब्रिज थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में छापेमारी कर लगभग 6 सौ लीटर शराब बरामद की थी.

पुलिस के लिए जिले में यह सबसे बड़ी उपलब्धि थी. बरामद शराब की कीमत लगभग 15 लाख बतायी गयी थी. ज्ञात हो कि बीते एक अप्रैल से राज्य में देसी शराब और पांच अप्रैल से पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया था. उसके बाद वैशाली जिले में भी उत्पाद विभाग और पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी कर शराब की बरामदगी की गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >