पिस्टल के बल पर अपराधियों ने लूटी स्काॅर्पियो

हाजीपुर : महुआ-हाजीपुर मुख्य मार्ग चौक के समीप अज्ञात तीन अपराधियों ने पिस्टल के बल पर स्काॅर्पियो सवार एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर उसकी गाड़ी सहित गले से सोने की चेन और नकद लेकर फरार हो गये. जानकारी के अनुसार, महुआ थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव निवासी सुनील कुमार सिंह अपने चचरे […]

हाजीपुर : महुआ-हाजीपुर मुख्य मार्ग चौक के समीप अज्ञात तीन अपराधियों ने पिस्टल के बल पर स्काॅर्पियो सवार एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर उसकी गाड़ी सहित गले से सोने की चेन और नकद लेकर फरार हो गये. जानकारी के अनुसार, महुआ थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव निवासी सुनील कुमार सिंह अपने चचरे भाई के ससुर के दाह संस्कार से घर लौटने के क्रम में धर्म चौक के समीप अज्ञात तीन अपराधी टाटा सूमो वाहन से पीछा कर स्काॅर्पियो को ओवरटेक कर स्काॅर्पियो सवार सुनील कुमार की गाड़ी से उतार कर पिस्टल के बट से मार कर लगभग बीस हजार रुपये छीन कर चलते बने. इस संबंध में सुनील कुमार ने एक प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >