हाजीपुर : पूर्व मध्य रेल सोनपुर मंडल द्वारा बाढ़पीड़ितों की सहायता के लिए सोनपुर अस्पताल रोड अवस्थित सामुदायिक भवन को खोल दिया गया है. मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार अग्रवाल ने सड़क पर रह रहे बाढ़पीड़ितों की सुविधा के लिए सामुदायिक भवन के उपयोग की अनुमति प्रदान की. इसके अलावा मंडल रेल प्रबंधक ने 250 बाढ़पीड़ितों को एक शाम का भोजन और पेय जल रखने के लिए पांच लीटर का डब्बा प्रदान किया. भोजन वितरण के समय उनके साथ वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक दिलीप कुमार, सहायक सुरक्षा आयुक्त आऱ एल़ सोनकर,
गाइड कमिश्नर डॉ नीतू नवगीत, महिला कल्याण संगठन की सदस्यायों माला सिन्हा, बिदिंया लाल, सीमा सिंह, शर्मिला त्रिपाठी आदि उपस्थित रहीं. पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा अनुपमा अग्रवाल के निर्देश पर सोमवार को महिला कल्याण संगठन और भारत स्काउट एवं गाइड के सदस्यों द्वारा 500 बाढ़पीड़ितों के बीच चिउरा-गुड़ और अन्य आवश्यक सामग्रियों का पैकेट वितरित किया गया. राहत सामग्री के वितरण का कार्य महिला समिति की उपाध्यक्ष रेणु मिश्रा ने किया. इस मौके पर संगठन की सदस्याओं के अलावा मुकेश कुमार सिंह, मृत्युंजय सिंह, अनिल कुमार सिंह, राधिका राज, निर्मला रानी आदि उपस्थित रहीं.
