महनार : छापेमारी में आठ बोतल शराब जब्त

थाना अंतर्गत टाड़ाचौड़ी से पुलिस ने आठ बोतल शराब बरामद की है. इस मामले में एक पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर शराब ले जा रहे टाड़ाचौड़ी निवासी विक्रम सिंह, पिता सागर सिंह, शराब की बोतल फेंक कर मकई के खेत में भाग गया. काफी […]

थाना अंतर्गत टाड़ाचौड़ी से पुलिस ने आठ बोतल शराब बरामद की है. इस मामले में एक पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर शराब ले जा रहे टाड़ाचौड़ी निवासी विक्रम सिंह, पिता सागर सिंह, शराब की बोतल फेंक कर मकई के खेत में भाग गया.
काफी खोजबीन के बाद भी वह पुलिस के हाथ नहीं लग सका. पुलिस ने सिर्फ आठ बोतल शराब ही बरामद की. वहीं, दो बोतल फूटी हुई थी. विक्रम सिंह के ऊपर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. छापेमारी का नेतृत्व थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने किया. इसमें एसआइ अशोक सिंह, विजय बहादुर सिंह, रमेश शर्मा समेत अन्य लोग थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >