हाजीपुर : आपदा प्रबंधन विभाग ने गंगा के तेजी से बढ़ते जल स्तर को देखकर वैशाली जिले में बाढ़ की स्थिति पर हाई अर्ल्ट जारी किया है. अल्ट जारी होने के बाद जिला प्रशासन ने गंगा के किनारे बसे गांवों के निवासियों से ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है. प्रशासन ने लोगों से यह भी कहा है कि किसी प्रकार का खतरा महसूस होते ही तत्काल जिला प्रशासन को सूचना दें. इसके साथ ही शाम छह बजे के बाद गंगा में नाव के परिचालन पर रोक लगा दी गयी है. इसके लिए जिला प्रशासन ने कुछ टेलीफोन नंबर और मोबाइल नंबर जारी किये हैं, जिस पर लोग सूचना दे सकें.
जारी किये गये नंबरों की सूची
आपदा नियंत्रण, बाढ़, वैशाली-06224-260220
प्रखंड विकास पदाधिकारी, हाजीपुर-9430832814
अंचलाधिकारी, हाजीपुर-8544412942
प्रखंड विकास पदाधिकारी, बिदुपुर-9431818118
अंचलाधिकारी, बिदुपुर-8544412941
प्रखंड विकास पदाधिकारी, राघोपुर-9431818120
अंचलाधिकारी, राघोपुर-8544412945
प्रखंड विकास पदाधिकारी, देसरी-9431818127
अंचलाधिकारी, देसरी-8544412947
प्रखंड विकास पदाधिकारी, सहदेई बुजुर्ग-9431818502
अंचलाधिकारी, सहदेई बुजुर्ग-8544412950
अनुमंडल पदाधिकारी, हाजीपुर-9473191312
-अनुमंडल पदाधिकारी, महनार-9473191313
-अपर समाहर्ता, वैशाली-9473191311 हैं
