पातेपुर में पिस्टल दिखा कर महिला से ~50000 की लूट

पातेपुर : बैंक से पैसा निकाल अपने घर लौट रही महिला को पिस्टल का भय दिखा कर बाइक सवार अपराधियों ने 50 हजार रुपये लूट लिये. बाजार के बजरंग चौक स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से 50 हजार रुपये निकाल कर घर जा रही खेसराही गांव निवासी प्रभु साह की पत्नी सुनीता देवी […]

पातेपुर : बैंक से पैसा निकाल अपने घर लौट रही महिला को पिस्टल का भय दिखा कर बाइक सवार अपराधियों ने 50 हजार रुपये लूट लिये. बाजार के बजरंग चौक स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से 50 हजार रुपये निकाल कर घर जा रही खेसराही गांव निवासी प्रभु साह की पत्नी सुनीता देवी से अज्ञात लुटेरे पिस्टल का भय दिखा कर रुपये लूट कर आसानी से फरार हो गये. जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर दो बजे के आसपास 50 हजार रुपये निकाल कर झोले में रख कर सुनीता देवी अपने गांव जा रही थी.
इसी क्रम में पातेपुर-महुआ मार्ग एवं पातेपुर-सुक्की मार्ग के संपर्क पथ पर महिला के हाथ से रुपये रखा झोला लूट कर बाइक सवार अपराधी फरार हो गये. इस मामले में लूट की शिकार महिला सुनीता देवी के बयान पर पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है. पातेपुर पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट कर लूटे गये रुपये की बरामदगी एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >