आज सुबह नौ बजे होगा झंडोत्तोलन, तैयारी पूरी

अक्षयवट राय स्टेडियम में होगा स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह हाजीपुर : जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस की जम कर तैयारी की है. झंडोत्तोलन के साथ कई कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं. मुख्य समारोह अक्षयवट राय स्टेडियम में होगा जहां जिला पदाधिकारी रचना पाटील प्राप्त: नौ बजे झंडोत्तोलन करेंगी. इसके बाद जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित […]

अक्षयवट राय स्टेडियम में होगा स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह

हाजीपुर : जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस की जम कर तैयारी की है. झंडोत्तोलन के साथ कई कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं. मुख्य समारोह अक्षयवट राय स्टेडियम में होगा जहां जिला पदाधिकारी रचना पाटील प्राप्त: नौ बजे झंडोत्तोलन करेंगी. इसके बाद जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित समय पर अन्य स्थलों पर झंडोत्तोलन होगा. इसके अलावा फैंसी कबड्डी एवं खो-खो मैच एवं संध्या में बसावन सिंह इंडोर स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मेधावी बच्चों को सम्मानित किया जायेगा. नगर के शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर झंडोत्तोलन करने को लेकर उत्साह बना हुआ है. कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है.
जिला प्रशासन के कार्यक्रम एवं झंडोत्तोलन का समय
मुख्य समारोह अक्षयवट राय स्टेडियम -9.00 बजे पूर्वाह्न
समाहरणालय परिसर-10.00 बजे पूर्वाह्न-जिला पर्षद, वैशाली-10.25 बजे पूर्वाह्न
जिला ग्रामीण विकास अभिकरण-10.30 बजे पूर्वाह्न
भारत स्काउट और गाइड -10.45 बजे पूर्वाह्न
गृह रक्षा वाहिनी -11.05 बजे पूर्वाह्न
पुलिस लाइन-11.25 बजे पूर्वाह्न
महादलित टोला-11.45 बजे पूर्वाह्न
फैंसी कबड्डी एवं खो खो मैच-1.30 से 3.30 अपराह्न
स्थान-अक्षयवट राय स्टेडियम
संस्कृतिक एवं सम्मान कार्यक्रम -6.00 बजे संध्या से 8.00 बजे
स्थान-बसावन सिंह इंडोर स्टेडियम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >