काम पर रखने के बाद किया अपहरण

हाजीपुर : ठेकेदारी का काम देखने के लिए रखने के बाद उसका अपहरण कर लिया. देसरी थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर सुदर्शन गांव निवासी चंद्रदीप राय के पुत्र ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में दायर एक परिवाद पत्र में आरोप लगाया है कि बिदुपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव निवासी रवींद्र राय ने उनके 16 […]

हाजीपुर : ठेकेदारी का काम देखने के लिए रखने के बाद उसका अपहरण कर लिया. देसरी थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर सुदर्शन गांव निवासी चंद्रदीप राय के पुत्र ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में दायर एक परिवाद पत्र में आरोप लगाया है कि बिदुपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव निवासी रवींद्र राय ने उनके 16 वर्षीय पुत्र सुबोध कुमार को अपने ठेकेदारी के काम की देखभाल करने के लिए अपने पास रखा था और चार हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से तीन माह की मजदूरी भी दी लेकिन

उसके बाद पैसा मांगने पर टाल-मटोल करने लगा. जब उसके पास मजदूरी का पैसा मांगने और अपने पुत्र से मिलने गये, तब गाली-गलौज कर भगा दिया. इस मामले में बिदुपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव निवासी रवींद्र राय के अलावा अर्जुन राय और देवेंद्र राय पर अपहरण का आरोप लगाया गया है. परिवाद पत्र के आधार पर देसरी पुलिस कांड संख्या 138/16 दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >