स्वर्ण व्यवसायी हत्याकांड का एक आरोपी धराया

पूछताछ में स्वीकार की घटना में अपनी संलिप्तता हाजीपुर : पुलिस ने स्वर्ण व्यवसायी की हत्या के मामले में एक अरोपित को नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन के समीप से गिरफ्तार कर लिया. पकड़ा गया युवक सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी पूर्वी, घुड़दौड़ पोखर निवासी राजेन्द्र राय का 24 वर्षीय पुत्र ज्योति कुमार बताया गया […]

पूछताछ में स्वीकार की घटना में अपनी संलिप्तता

हाजीपुर : पुलिस ने स्वर्ण व्यवसायी की हत्या के मामले में एक अरोपित को नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन के समीप से गिरफ्तार कर लिया. पकड़ा गया युवक सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी पूर्वी, घुड़दौड़ पोखर निवासी राजेन्द्र राय का 24 वर्षीय पुत्र ज्योति कुमार बताया गया है. युवक ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि हम चार लोग दो
बाइक से स्वर्ण व्यवसायी का पीछा कर रहे थे.
एक बाइक ज्योति कुमार चला रहा था जिस पर तीन लोग सवार थे. दूसरी बाइक कुछ दूरी पर थी जो पहले से स्वर्ण व्यवसायी का पीछा कर रही थी और उसके बारे मे जानकारी दे रही थी. चन्द्रालय के समीप स्वर्ण व्यवसायी विनोद कुमार की बाइक को आगे से रोक कर उसके पास से थैले को लूटने की कोशिश की गयी. लूट के प्रयास का व्यवसायी विनोद कुमार द्वारा विरोध किये जाने पर बीच में बैठे एक साथी ने गोली मार दी और उसका थैला लेकर फरार हो गया. पुलिस गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर उसके अन्य तीन साथियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर
रही है.
एसपी राकेश कुमार ने बताया कि जल्द ही फरार तीनों अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.
क्या है मामला
हाजीपुर-लालगंज मार्ग पर सदर थाना क्षेत्र के चंद्रालय गांव के समीप बाइक सवार तीन अपराधी गुरुवार की देर शाम स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार कर उसके पास से लाखों रुपये के जेवरात लूट कर फरार हो गये थे. नगर थाना क्षेत्र कटरा मोहल्ला निवासी सुरेन्द्र साह के 40 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार सदर थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव के समीप स्थित अपनी दुकान से देर शाम बाइक से अपने घर कटरा मुहल्ला लौट रहे थे
कि चंद्रालय के समीप बाइक सवार अपराधियों ने बाइक को रोक कर गोली मार कर उसके पास से लाखों के जेवरात लूट लिए और फरार हो गये. घटना की सूचना मिलते ही घायल के परिजन घटनास्थल पर पहुंच कर व्यवसाही को सदर अस्पताल ले गये जहां उसकी हालत गंभीर देख पटना रेफर कर दिया गया और पीएमसीएच जाने के क्रम मे उसकी मौत रास्ते में हो गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >