स्वर्ण व्यवसायी के हत्या मामले में तीन के खिलाफ प्राथमिकी

चंद्रालय गांव में गुरुवार की देर शाम अपराधियों ने गोली मार कर दी थी हत्या हाजीपुर : सदर थाना क्षेत्र के चंद्रालय गांव में गुरुवार की देर शाम एक बाइक पर तीन अपराधियों द्वारा गोली मार कर हत्या कर दिये जाने के मामले में सदर थाने में तीन अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी […]

चंद्रालय गांव में गुरुवार की देर शाम अपराधियों ने गोली मार कर दी थी हत्या
हाजीपुर : सदर थाना क्षेत्र के चंद्रालय गांव में गुरुवार की देर शाम एक बाइक पर तीन अपराधियों द्वारा गोली मार कर हत्या कर दिये जाने के मामले में सदर थाने में तीन अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मृत व्यवसायी के भाई के बयान पर शुक्रवार को यह प्राथमिकी दर्ज की गयी. वहीं, इस घटना के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया और व्यवसायियों अपनी-अपनी दुकान बंद रखी.
नगर थाना क्षेत्र के भरत राउत कटरा गांव मुहल्ले के स्वर्गीय सुरेंद्र साह का 40 वर्षीय पुत्र विनोद साह मदारपुर हाट पर जय अलंकार नामक से सोन चांदी की दुकान बंद कर घर लौट रहा था. इसी क्रम में चंद्रालय के समीप बाइक सवार तीन अपराधियों ने उसकी कनपटी में गोली मार कर लाखों के जेवरात लूट लिये थे.
इलाज के लिए पटना जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी थी. इस मामले में मृतक के भाई रवींद्र साह ने तीन अज्ञात अपराधियों के खिलाफ अपने भाई विनोद साह की हत्या और उसके पास से पांच लाख से ज्यादा के जेवरात लूट लेने का मामला सदर थाने में दर्ज कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >