ट्रक की ठोकर से बाइक सवार महिला की मौत

हाजीपुर : सदर थाना क्षेत्र के दिग्धी के समीप ट्रक और बाइक की ठोकर में महिला की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार सदर थाने के दिग्घी के समीप बाइक से अपने पुत्र के साथ आ रही 40 वर्षीया महिला ट्रक से ठोकर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गयी थी. उसे आनन-फानन में […]

हाजीपुर : सदर थाना क्षेत्र के दिग्धी के समीप ट्रक और बाइक की ठोकर में महिला की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार सदर थाने के दिग्घी के समीप बाइक से अपने पुत्र के साथ आ रही 40 वर्षीया महिला ट्रक से ठोकर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गयी थी. उसे आनन-फानन में इलाज के सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

इसके बाद महिला का पुत्र
बिना पोस्टमार्टम कराये ही शव को सदर अस्पताल से लेकर चला गया. सूत्रों के अनुसार बाइक सवार सदर थाने के कुतुबपुर गांव का रहनेवाला बताया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >