ईद पर चलेंगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

हाजीपुर : ईद-उल-फितर के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है. पहली स्पेशल ट्रेन कोलकाता-छपरा-आसनसोल वाया डानकुनी के मध्य तथा दूसरी स्पेशल ट्रेन हावड़ा-रक्सौल-हावड़ा के मध्य एक-एक ट्रिप चलेगी. पूर्व मध्य रेल सूत्रों के अनुसार गाड़ी संख्या 03135 कोलकाता-आसनसोल-छपरा स्पेशल ट्रेन चार […]

हाजीपुर : ईद-उल-फितर के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है. पहली स्पेशल ट्रेन कोलकाता-छपरा-आसनसोल वाया डानकुनी के मध्य तथा दूसरी स्पेशल ट्रेन हावड़ा-रक्सौल-हावड़ा के मध्य एक-एक ट्रिप चलेगी.

पूर्व मध्य रेल सूत्रों के अनुसार गाड़ी संख्या 03135 कोलकाता-आसनसोल-छपरा स्पेशल ट्रेन चार जुलाई को तथा वापसी में गाड़ी संख्या 03136 छपरा-आसनसोल स्पेशल ट्रेन पांच जुलाई को चलायी जायेगी. इसी तरह गाड़ी संख्या 03041 हावड़ा-रक्सौल स्पेशल ट्रेन तीन जुलाई को तथा वापसी में गाड़ी संख्या 03042 रक्सौल-हावड़ा स्पेशल ट्रेन का परिचालन चार जुलाई को किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >