वीआर कॉलेज की प्रबंध समिति को नहीं है मान्यता

हाजीपुर : बिहार मेधा घोटाला के किंगपिन बच्चा राय के कॉलेज वीआर कॉलेज की प्रबंध समिति को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मान्यता नहीं दी है. सूत्रों ने बताया कि वर्ष 2013 में सरकार द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया था कि सभी स्कूल कॉलेजों का संचालन ट्रस्ट और एनजीओ के माध्यम से होगा. […]

हाजीपुर : बिहार मेधा घोटाला के किंगपिन बच्चा राय के कॉलेज वीआर कॉलेज की प्रबंध समिति को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मान्यता नहीं दी है. सूत्रों ने बताया कि वर्ष 2013 में सरकार द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया था कि सभी स्कूल कॉलेजों का संचालन ट्रस्ट और एनजीओ के माध्यम से होगा.

सरकार के इस आदेश के बाद वीआर कॉलेज के संचालकों ने एक ट्रस्ट को निबंधित करा कर पूर्व में राज्यपाल के नाम दिखायी गयी जमीन को ही फिर से ट्रस्ट के नाम पर दरसा दिया, लेकिन समिति की आपत्ति के बाद कॉलेज ने फिर से ट्रस्ट की कॉपी समिति कार्यालय में जमा ही नहीं करायी.
क्या है कारण : प्रबंध समिति के साथ कॉलेज के संचालकों ने समिति कार्यालय को विशुन राय मेमोरियल एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट की ट्रस्ट डीड एवं ट्रस्ट के नाम पर जमीन से संबंधित दस्तावेज जमा कराये. समिति ने जांच के दौरान पाया कि प्रबंधन ने काफी चालाकी से राज्यपाल के नाम की जमीन को ट्रस्ट की जमीन बताया है.
प्रबंधन की इस चालाकी पर आपत्ति जताते हुए फिर से प्रस्ताव जमा करने के आदेश दिये थे. लेकिन बोर्ड में अपनी पहुंच के बल पर कॉलेज प्रबंधन ने आज तक समिति कार्यालय को न तो ट्रस्ट डीड की कॉपी दी और न ही प्रबंध समिति को अनुमोदित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >