जंदाहा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार की दोपहर में जंदाहा थाना क्षेत्र के हरिप्रसाद गांव में हेलीकॉप्टर से उतर कर बाई रोड पूर्णिया के लिए प्रस्थान कर गये. बताया गया कि मुख्यमंत्री के हरिप्रसाद गांव में पहुंचने को लेकर शनिवार देर रात्रि तक हाइस्कूल प्रांगण के मैदान में हेलीपैड बनाया गया.
स्थानीय प्रशासन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में देर रात्रि तक हैलीपैड निर्माण में लगे रहे. मालूम हो कि मुख्यमंत्री का पूर्णिया जाने का कार्यक्रम पहले ही निर्धारित तथा सुनिश्चित था, लेकिन पटना पुल के क्षतिग्रस्त होने तथा गांधी सेतु पर जाम को देखते हुए अचानक कार्यक्रम बदल दिया गया और इसी के तहत मुख्यमंत्री हरिप्रसाद गांव में हेलीकॉप्टर से उतर कर पूर्णिया के लिए प्रस्थान कर गये.
