कभी ध्वस्त हो सकती है सड़ी हुई लकड़ी, हो सकता है बड़ा हादसा
महुआ सदर : महुआ बाजार के पातेपुर रोड में आर्य इंजीनियरिंग वर्क्स के नजदीक सड़क के किनारे सड़ी हुई लकड़ी के खंभे के सहारे विद्युत आपूर्ति की जा रही है, जो हर वक्त किसी गंभीर हादसे को आमंत्रण देता नजर आ रहा है. उस रास्ते से पैदल या गाड़ी से चलने वाले लोगों को हमेशा डर बना रहता है कि यह पोल कभी तार सहित गिर कर विद्युत धारा की लपटों में समाहित कर देगी और कितने लोगों की जान चली जायेगी. स्थानीय कृष्णा शर्मा,
राकेश लाल बिहारी, मुनेश्वर ठाकुर समेत दर्जनों लोगों का कहना है कि सड़ी हुई लकड़ी के खंभे के सहारे विद्युत सप्लाइ किये जाने के कारण हर वक्त यह डर बना रहता है कि कभी कोई बड़ा हादसा न हो जाये. लोगों ने कहा कि इस समस्या से महुआ विद्युत अवर प्रमंडल के सहायक विद्युत अभियंता एवं कनीय अभियंता को सैकड़ों बार आवेदन देकर वह सड़ी हुई लकड़ी के
खंभे को हटा कर लोहे अथवा सीमेंट के बने खंभों के सहारे विद्युत आपूर्ति कराये जाने की मांग की गयी, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी. इससे प्रतीत होता है कि विद्युत विभाग हादसे का इंतजार कर रहा है, तब इस समस्या से मुक्ति मिल सकेगी.
