10 लाख बरामद, सात धराये बैंक लूटकांड. पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर में छापेमारी

मुजफ्फरपुर/हाजीपुर : मुजफ्फपुर शहर के माड़ीपुर स्थित एक्सिस बैंक से 47 लाख 8 हजार 631 रुपये लूट मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. बैंक लूट में शामिल सात अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इनके पास से लूटी गयी रकम में से 10 लाख 25 हजार रुपये व छह पिस्टलें बरामद […]

मुजफ्फरपुर/हाजीपुर : मुजफ्फपुर शहर के माड़ीपुर स्थित एक्सिस बैंक से 47 लाख 8 हजार 631 रुपये लूट मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. बैंक लूट में शामिल सात अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इनके पास से लूटी गयी रकम में से 10 लाख 25 हजार रुपये व छह पिस्टलें बरामद की गयी हैं. गिरफ्तार अपराधी पटना, वैशाली व मुजफ्फरपुर के हैं.

इसकी जानकारी मुजफ्फरपुर के एसएसपी विवेक कुमार व वैशाली के एसपी राकेश कुमार ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में दी. पुलिस टीम ने छापेमारी कर रमेश पटेल उर्फ कालिया को हिरासत में लिया. पूछताछ में उसने लूट में शामिल अपराधियों के नाम बताये. पुलिस ने कालिका के पास से लूट के 40 हजार रुपये बरामद किये. इसके बाद पुलिस की टीम ने वैशाली के एसपी राकेश कुमार से संपर्क साधा और वैशाली में छापेमारी की. छापेमारी में पुलिस ने लूट में इस्तेमाल कियी गयी स्विफ्ट डिजायर कार के साथ बैजू कहार और उदय को गिरफ्तार किया.
इनके पास से पुलिस ने लूट के डेढ़ लाख रुपये और पिस्तौल बरामद की. इसके बाद पुलिस की एक टीम ने पटना में छापेमारी की. इसमें बैंक के अंदर घुस कर लूटपाट करनेवाले छह अपराधियों में से मंटू कुमार, ज्योति को तीन
लाख 32 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया. मंटू की निशानदेही पर पुलिस ने पटना के दयानंद प्रसाद गुप्ता के घर से पांच लाख रुपये बरामद किये. पुलिस ने दयानंद प्रसाद को भी गिरफ्तार कर लिया.
इनकी हुई गिरफ्तारी
ज्योति उर्फ राकेश रंजन यादव (भगवतीपुर, बिहटा)
बैजू कहार (नंदनगर, बहादुरपुर)
रंजीत कुमार (चुड़हाटोली, आनंद बाजार, दानापुर)
दयानंद प्रसाद गुप्ता, पटना
मंटू कुमार, पटना
उदय कुमार चौरसिया (कुटुपर खालसा, बिदुपुर, वैशाली)
महेश कालिया, मुजफ्फरपुर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >