यात्रियों की सुविधाओं के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

हाजीपुर : ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल द्वारा जयनगर और हावड़ा के बीच समर स्पेशल ट्रेन एवं मुजफ्फरपुर और कोलकाता के बीच जनसाधारण समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा. गाड़ी संख्या 05551/05552 जयनगर-हावड़ा-जयनगर समर स्पेशल ट्रेन, गाड़ी संख्या 05552 जयनगर-हावड़ा समर […]

हाजीपुर : ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल द्वारा जयनगर और हावड़ा के बीच समर स्पेशल ट्रेन एवं मुजफ्फरपुर और कोलकाता के बीच जनसाधारण समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा.

गाड़ी संख्या 05551/05552 जयनगर-हावड़ा-जयनगर समर स्पेशल ट्रेन, गाड़ी संख्या 05552 जयनगर-हावड़ा समर स्पेशल ट्रेन 8 मई एवं 15 मई रविवार को जयनगर से सुबह 3.00 बजे खुल कर उसी दिन 13.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 05551 हावड़ा-जयनगर समर स्पेशल ट्रेन 8 मई एवं 15 मई को ही हावड़ा से 14.15 बजे खुल कर अगले दिन 01.30 बजे जयनगर पहुंचेगी.

इस स्पेशल ट्रेन में 2 एसी का एक कोच, 3 एसी के पांच कोच, स्लीपर क्लास के आठ कोच एवं एसएलआर के दो कोच सहित कुल 16 कोच होंगे. अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन जनयनगर और हावड़ा के बीच मधुबनी, सकरी, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, किउल, जमुई, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चितरंजन, दुर्गापुर एवं वर्द्धमान स्टेशनों पर रुकेगी. गाड़ी संख्या 05227/05228 मुजफ्फरपुर-कोलकाता-मुजफ्फरपुर जनसाधारण समर स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 05228 मुजफ्फरपुर-कोलकाता जनसाधारण समर स्पेशल ट्रेन मुजफ्फरपुर से 13 मई एवं 20 मई शुक्रवार) को 17.10 बजे खुल कर अगले दिन 06.15 कोलकाता पहुंचेगी.

वापसी में गाड़ी संख्या 05227 कोलकाता-मुजफ्फरपुर जनसाधारण समर स्पेशल ट्रेन 14 मई एवं 21 मई को 08.25 बजे खुल कर उसी दिन 18.45 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. इस स्पेशल ट्रेन में साधारण श्रेणी के 16 एवं एसएलआर के दो कोच सहित कुल 18 कोच होंगे. अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन मुजफ्फरपुर और कोलकाता के बीच समस्तीपुर, दलसिंहसराय, बरौनी, किउल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, आसनसोल, दुर्गापुर एवं वर्द्धमान स्टेशनों पर रुकेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >