मतदान केंद्र बदलने के लिए िदया आवेदन

गोरौल : प्रखंड के भुआलपुर उर्फ बहादुरपुर पंचायत के दलित एवं महादलित मतदाताओं ने मतदान के दौरान बूथ पर कब्जा कर दबंगों द्वारा मतदान करने से वंचित कर देने का आरोप लगाते हुए प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी गोरौल को एक आवेदन दिया है. ग्रामीणों द्वारा दिये गये आवेदन में बताया गया है कि ग्राम पंचायत भुआलपुर […]

गोरौल : प्रखंड के भुआलपुर उर्फ बहादुरपुर पंचायत के दलित एवं महादलित मतदाताओं ने मतदान के दौरान बूथ पर कब्जा कर दबंगों द्वारा मतदान करने से वंचित कर देने का आरोप लगाते हुए प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी गोरौल को एक आवेदन दिया है. ग्रामीणों द्वारा दिये गये आवेदन में बताया गया है कि ग्राम पंचायत भुआलपुर की बूथ संख्या 66, 67, 68, 69, 70, 71 एवं 72 को गांव के दबंगों द्वारा चुनाव के दौरान कब्जा कर लिया जाता है और वोटरों को धमकाते हुए अपने पक्षों में मतदान करने का दबाव भी ला जाता है. वोट नहीं करने पर मतदाताओं के साथ मारपीट कर भगा दिया जाता है

और बूथ को अपने कब्जे में लेकर बूथ छाप लेते हैं. मतदाता लखिंद्र राम जीतू राम, रामजी राम, कपिलदेव महतो, विनोद महतो, कंचन महतो, अरविंद कुमार सहित दर्जनों मतदाताओं ने भी आरोप लगाया है कि मतदान के समय दबंगों द्वारा उपर वर्णित बूथों पर खुलेआम हंगामा मचाते हुए हमलोगों को मत देने से वंचित कर दिया जाता है. सभी बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की मांग की है .

दो बाइकों की टक्कर में दो घायल : लालगंज. लालगंज-भगवानपुर मुख्यमार्ग के ऐतवारपुर सिसौला गांव में बुधवार की देर शाम दो बाइकों की टक्कर में दोनों बाइक चालक घायल हो गया. उसे ग्रामीणों की सहयोग से लालगंज के निजी क्लिनिक में भरती कराया गया. घायलों की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के असोई गांव निवासी केशव कुमार एवं लालगंज थाना क्षेत्र के उमा सहनी के पुत्र देवेश कुमार के रूप में की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >