कर्मियों के विलंब से पहुंचने पर जताया विरोध
लालगंज : समाजिक सुरक्षा पेंशन राशि के वितरण शिविर में कर्मचारियों के देर से आने के कारण बसंता जहानाबाद पंचायत के लाभुकों ने पंचायत भवन पर हंगामा किया. हालांकि कर्मियों के पहुंचने के बाद मामला शांत हो गया. वहां पंचायत मद 24 लाख रुपये की जगह बैंक द्वारा प्राप्त 10 लाख रुपये का वितरण किया गया.
वहीं, दूसरे दिन भी पेंशन राशि का वितरण किया जायेगा. इस संबंध में बीडीओ ने बताया कि बैंकों द्वारा समय से राशि उपलब्घ नहीं कराये जाने की स्थिति में परेशानी आयी थी, जिसे दूर कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि अब तक युसूफपुर जलालपुर, खरौना, लक्ष्मीनारायणपुर, पुरनटांड आदि पंचायतों में पेंशन राशि का वितरण किया जा चुका है. वहीं, बची पंचायतों में भी नियत समय से वितरण कर लिया जायेगा.
