वैशाली : बड़े होटलों की कौन कहे इन दिनों राजधानी पटना से सटे हाजीपुर के छोटे होटलों में बड़ा और गंदा धंधा जारी है. किसी को भी विश्वास नहीं होगा कि हाजीपुर स्टेशन के आस-पास बने छोटे-छोटे होटलों में सेक्स रैकेट चल रहा है. इसका खुलासा तब हुआ जब रविवार को देर शाम पुलिस ने इन होटलों में छापेमारी की. छापेमारी के बाद जो पुलिस ने देखा उसके बाद पुलिस के होश उड़ गये. जी हां, इन होटलों में सात ऐसे जोड़े पकड़ में आये जो आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये. पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया और उन्हें थाने लेकर गयी.
हालांकि इस मामले में पुलिस कुछ भी बताने से इनकार कर रही है. स्थानीय सूत्रों की मानें तो पुलिस और होटल वालों की मिलीभगत से यह धंधा खूब चल रहा है लेकिन जब होटल वाले पुलिस को समय से उनका नजराना नहीं पहुंचाते हैं तब ऐसी छापेमारी की जाती है. इन होटलों में काफी दिनों से इस तरह के गैरकानूनी धंधों को अंजाम दिया जा रहा है
कानून और स्थानीय प्रशासन इसे देखते हुए भी अपनी आंखें बंद किये हुए है. पुलिस ने इन होटलों के मैनेजरों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पकड़े गये जोड़ों के बारे में पुलिस जानकारी देने से इंकार कर रही है लेकिन छापेमारी के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा और पुलिस सूत्रों की माने तो होटल के कमरे से कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गयी है. पुलिस सभी को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुटी है.
