स्टेशन के पास आवासीय होटलों में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

हाजीपुर : नगर थाने की पुलिस ने स्टेशन चौक के समीप दो आवासीय होटलों में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस दौरान आठ लड़कियों के साथ 10 पुरुषों को पकड़ा गया है. एसपी राकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नगर पुलिस ने स्टेशन के पास आवासीय होटल मयूर […]

हाजीपुर : नगर थाने की पुलिस ने स्टेशन चौक के समीप दो आवासीय होटलों में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस दौरान आठ लड़कियों के साथ 10 पुरुषों को पकड़ा गया है.
एसपी राकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नगर पुलिस ने स्टेशन के पास आवासीय होटल मयूर एवं होटल चंद्रा में छापेमारी कर इस अनैतिक धंधे के रैकेट को पकड़ा है. बताया गया है कि दोनों आवासीय होटलों में छापेमारी के दौरान कमरों की तलाशी में पांच युवतियों एवं तीन महिलाओं के साथ कई पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया है. इस दौरान एक होटल के मैनेजर सहित 10 युवकों को भी पकड़ा गया है.
एसपी ने बताया कि पकड़ाये सभी युवक-युवतियों एवं महिलाओं से नगर थाने पर गहन पूछताछ और छानबीन की जा रही है. सूत्रों का कहना है कि स्टेशन रोड और आसपास के कई आवासीय होटलों में सेक्स रैकेट के संचालन की खबरों पर पुलिस की छापेमारी में पहले भी कई बार युवक-युवतियों को पकड़ा जा चुका है. सूत्रों के अनुसार पकड़ाये युवक-युवतियों में कई पटना तथा कई हाजीपुर के रहने वाले बताये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >