रिकाॅर्ड तोड़ कामयाबी की ओर बढ़ रहा बीएसएनएल

हाजीपुर : बीएसएनएल की हाजीपुर इकाई ने जनवरी महीने में राज्य भर में सबसे अधिक नये मोबाइल ग्राहक बनाने का रिकाॅर्ड कायम करने के बाद फरवरी माह में अपने ही रिकाॅर्ड को पीछे छोड़ने की ओर अग्रसर है. इस महीने के पहले पखवारे में 12 हजार से अधिक नये मोबाइल कनेक्शन दिये जा चुके हैं. […]

हाजीपुर : बीएसएनएल की हाजीपुर इकाई ने जनवरी महीने में राज्य भर में सबसे अधिक नये मोबाइल ग्राहक बनाने का रिकाॅर्ड कायम करने के बाद फरवरी माह में अपने ही रिकाॅर्ड को पीछे छोड़ने की ओर अग्रसर है. इस महीने के पहले पखवारे में 12 हजार से अधिक नये मोबाइल कनेक्शन दिये जा चुके हैं.

सिम बिक्री में प्रथम स्थान हासिल करने पर हाजीपुर दूरसंचार जिले को सम्मानित किया गया. 15 फरवरी को संचार सदन, पटना में आयोजित समारोह में भारतीय संचार निगम के मुख्य महाप्रबंधक शिव लाल सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. सम्मान ग्रहण कर लौटने के बाद बीएसएनएल, हाजीपुर के संयुक्त महाप्रबंधक आलोक कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि बीते जनवरी महीने में हाजीपुर इकाई ने 18 हजार से अधिक नये ग्राहक बनाये, जो बिहार परिमंडल में सबसे ज्यादा हैं.
उन्होंने बताया कि फ्रेंचाइजी वर्ग में भी सबसे ज्यादा सिम और एमएनपी के लिए जिले के बिदुपुर फ्रेंचाइजी हंस टेलीकॉम के दिवाकर कुमार को प्रथम स्थान लाने पर सम्मानित किया गया. सम्मान समारोह में हाजीपुर इकाई से उपमंडल अभियंता, मोबाइल मार्केटिंग संतोष कुमार सिन्हा, अजय टेलीकॉम के विजय कुमार सिंह एवं चौधरी इलेक्ट्रिक के प्रतिनिधि उपस्थित थे. संयुक्त महाप्रबंधक ने जानकारी दी कि फरवरी माह की 14 तारीख तक नये मोबाइल कनेक्शन की संख्या 12 हजार 139 थी. इसके साथ ही लगभग 7500 नये एमएनपी कनेक्शन चालू हुए. उन्होंने उम्मीद जतायी कि फरवरी महीने की उपलब्धि जनवरी से भी ज्यादा होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >