अक्षर मेले में महादलित महिलाएं हुईं पुरस्कृत

हाजीपुर/महुआ : अक्षर आंचल योजना के अंतर्गत टोला सेवक एवं शिक्षा स्वयं सेवकों का दो चरणों में आयोजित चार दिवसीय अवासीय विशेष शिक्षण प्रशिक्षण दो चरणों में संपन्न हो गया. राजकीयकृत मध्य विद्यालय चंद्रालय में आयोजित प्रशिक्षण में विद्यालयी शिक्षा में कमजोर बच्चों को विशेष शिक्षण देने के तरीके बताये गये. बच्चों को मनोरंजक एवं […]

हाजीपुर/महुआ : अक्षर आंचल योजना के अंतर्गत टोला सेवक एवं शिक्षा स्वयं सेवकों का दो चरणों में आयोजित चार दिवसीय अवासीय विशेष शिक्षण प्रशिक्षण दो चरणों में संपन्न हो गया. राजकीयकृत मध्य विद्यालय चंद्रालय में आयोजित प्रशिक्षण में विद्यालयी शिक्षा में कमजोर बच्चों को विशेष शिक्षण देने के तरीके बताये गये.

बच्चों को मनोरंजक एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से भाषा एवं गणित में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने का मुख्य साधनसेवी एवं प्रथम नामक संस्था के प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया. मुख्य कार्यक्रम समन्वयक प्रियरंजन शर्मा ने मद्य निषेध अभियान के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी. इस अवसर पर निवेदिता सिंह, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मो मसलेउद्दीन, प्रशिक्षण प्रभारी मुकेश शर्मा आदि उपस्थित थे. प्रशिक्षण का समापन मद्य निषेध पर संकल्प कराने के साथ राष्ट्र गान के साथ किया गया.

महुआ संवाददाता के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के शेरपुर मानिकपुर पंचायत के मध्य विद्यालय अख्तियारपुर के परिसर में अक्षर आंचल मेले का आयोजन किया गया. उद्घाटन विद्यालय प्रधान ललिता कुमारी एवं प्रेरक संघ के प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मेले में क्षेत्र की नवसाक्षर महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रंगोली, अक्षर दौड़, अंक दौड़, कुरसी दौड़ के साथ अन्य प्रकार के खेल हुए.
बिहार सरकार द्वारा समपोषित महादलित अल्पसंख्यक एवं अति पिछड़ा अक्षर मेले के मौके पर पंचायत प्रेरक भुवनेश्वर दास एवं अंजु कुमारी ने सक्रिय भूमिका निभायी. कार्यक्रम में सफल प्रतिभागी शांति देवी, सुलेखा देवी, अर्चना देवी, रीता, अभिलाषा के साथ अन्य को महेश पासवान, केआरपी ललिता कुमारी, संजीत राम आदि द्वारा पुरस्कृत किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >