पुस्तक मेला . लोगों के स्वास्थ्य की चिकित्सकों ने की नि:शुल्क जांच

दूसरे दिन उमड़ी पाठकों की भीड़ हाजीपुर : शहर के बसवान सिंह इनडोर स्टेडियम में आयोजित आठ दिवसीय पुस्तक मेले के दूसरे दिन पुस्तक प्रेमी पाठकों की भीड़ उमड़ी. मेले के दूसरे दिन सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पुस्तक मेले में जाकर पुस्तकें खरीदीं और वहां आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया. मेले में […]

दूसरे दिन उमड़ी पाठकों की भीड़

हाजीपुर : शहर के बसवान सिंह इनडोर स्टेडियम में आयोजित आठ दिवसीय पुस्तक मेले के दूसरे दिन पुस्तक प्रेमी पाठकों की भीड़ उमड़ी. मेले के दूसरे दिन सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पुस्तक मेले में जाकर पुस्तकें खरीदीं और वहां आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया. मेले में वैशाली फिजियोथेरेपिस्ट एसोसिएशन की ओर से आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन एसोसिएशन के सम्मानित अध्यक्ष डाॅ रंजन एवं आइडीए के अध्यक्ष डाॅ ठाकुर मुकेश सिंह चौहान ने की.
उक्त अवसर पर चिकित्सक डाॅ डीसी शर्मा, संजीव कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे. शिविर में चिकित्सक के रूप में डाॅ के अभिराम, डाॅ सतीश कुमार, डाॅ सुधीर कुमार, डाॅ पीआर अकेला, डाॅ ठाकुर राकेश कुमार चौहान आदि ने सेवा दी. पुस्तक मेले में आनेवाले लोगों के स्वास्थ्य की नि:शुल्क जांच की गयी.
एक दर्जन से अधिक प्रकाशकों के स्टॉल पर उमड़ रही भीड़ : हाजीपुर जैसे अपेक्षाकृत छोटे शहर में लगातार दो साल की सफलता के बाद लाइब्रेरी द्वारा आयोजित तृतीय पुस्तक मेला में देश के विभिन्न हिस्सों से आये 15 प्रकाशनों की पुस्तकें उपलब्ध हैं. कबीर ज्ञान प्रकाशन, हिंदी ग्रंथ अकादमी, आर्य प्रतिनिधि सभा, राजकमल, शाहनी, राजा पॉकेट बुक्स, संत दुर्गा फाउंडेशन, राधा कृष्ण समेत अन्य प्रकाशनों की दुकानों पर लोगों की दिन भर भीड़ लगी रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >