मानव जीवन में पुस्तकों की भूमिका अहम : पासवान

हाजीपुर में शुरू हुआ आठ दिवसीय पुस्तक मेला केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने किया उद्घाटन हाजीपुर : पुस्तकें मानव जीवन के लिए काफी अनमोल हैं. मानव जीवन को संवारने के लिए इसकी काफी अहम भूमिका है. यह बातें बाबू शिवजी राय मेमोरियल लाइब्रेरी द्वारा शहर के बसावन सिंह इंडोर स्टेडियम में आयोजित आठ दिवसीय तृतीय […]

हाजीपुर में शुरू हुआ आठ दिवसीय पुस्तक मेला

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने किया उद्घाटन
हाजीपुर : पुस्तकें मानव जीवन के लिए काफी अनमोल हैं. मानव जीवन को संवारने के लिए इसकी काफी अहम भूमिका है. यह बातें बाबू शिवजी राय मेमोरियल लाइब्रेरी द्वारा शहर के बसावन सिंह इंडोर स्टेडियम में आयोजित आठ दिवसीय तृतीय पुस्तक मेले का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते हुए केंद्रीय खाद्य आपूर्ति एवं उपभाक्ता मामले के मंत्री रामविलास पासवान ने कहीं. उन्होंने इसके लिए लाइब्रेरी की सराहना करते हुए अपने सांसद मद से लाइब्रेरी में पुस्तक खरीदने के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की. श्री पासवान ने कहा कि मैंने संसदीय क्षेत्र की अकबर मलाही पंचायत को गोद लिया है,
और अब मैं महनार प्रखंड की अल्लीपुर हट्टा पंचायत को गोद लेने का घोषणा करता हूं. विधान पार्षद केदार नाथ पांडेय ने पुस्तक मेला और पुस्तकों के समाज के विकास में योगदान पर चर्चा की. इस अवसर हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह, जिप अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया. इस अवसर पर कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम कुमार दाहा, अवधेश कुमार सिंह,
उमेश प्रसाद शाही, लोजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, प्रदेश भाजपा नेता प्रो अजीत कुमार, उपाध्यक्ष सौरभ कुमार शर्मा, लाइब्रेरी के संस्थापक वीर भूषण, युवा लोजपा के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा, डाॅ हरिशंकर कुमार, मुकेश रंजन समेत अनेक लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पर्षद अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी व संचालन लाइब्रेरी के प्रबंध निदेशक ज्ञानेश गौतम ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >