गदरायल जवानी बसंत के, आयल फागुन आयल...

हाजीपुर : महाकवि जयशंकर प्रसाद निराला के जयंती समारोह में बज्जिका के कवि हरि विलास राय की गदरायल जवानी बसंत के, आयल फागुन आयल गीत पर लोगों ने जम कर तालियां बजायी. स्व डाॅ बिजली प्रसाद सिंह की स्मृति को समर्पित जयंती समारोह में आयोजित कवि गोष्ठी में विभिन्न विषयों पर केंद्रित कविताओं से कवियों […]

हाजीपुर : महाकवि जयशंकर प्रसाद निराला के जयंती समारोह में बज्जिका के कवि हरि विलास राय की गदरायल जवानी बसंत के, आयल फागुन आयल गीत पर लोगों ने जम कर तालियां बजायी. स्व डाॅ बिजली प्रसाद सिंह की स्मृति को समर्पित जयंती समारोह में आयोजित कवि गोष्ठी में विभिन्न विषयों पर केंद्रित कविताओं से कवियों ने लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया.

किरण मंडल पुराना के बैनर तले पेंशनर भवन में डाॅ दामोदर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न समारोह में निराला के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रो डाॅ नवल किशोर प्रसाद श्रीवास्तव एवं रामचंद्र सिंह त्यागी ने विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने अपने शोधपूर्ण वक्तव्य में हिंदी साहित्य में निराला के योगदान की चर्चा की. कार्यक्रम के दूसरे सत्र में महासचिव अखौरी चंद्रशेखर के संचालन में संपन्न कवि गोष्ठी में कवियों ने हास्य व्यंग्य की कई कविता सुना कर श्रोताओं को ताली बजाने पर विवश कर दिया. गोष्ठी में आशुतोष प्रसाद सिंह,
सुधांशु चक्रवर्ती, रवींद्र कुमार रतन, मदन कुमार मनन, केदार नाथ ठाकुर, गया प्रसाद यादव, डाॅ वीरमणि राय, कामेश्वर प्रसाद सिंह, डाॅ प्रतिमा कुमारी, डाॅ विमलेंदु प्रसाद शुक्ला आदि ने अपनी रचनाएं सुनायीं. संस्था के साहित्य सचिव डाॅ वीरमणि राय के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >