प्रभात खबर स्कॉलरशिप की परीक्षा हाजीपुर में कल

हाजीपुर : प्रभात खबर स्कॉलरशिप योग्यता परीक्षा 14 फरवरी रविवार को वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर में होगी. इसके लिए शहर के महात्मा गांधी सेतु रोड के चौरसिया चौक स्थित सीआरके पॉलिटेक्निक कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. परीक्षा में नौवीं एवं 10 वीं के पांच सौ से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे. वैसे छात्र-छात्राएं जो […]

हाजीपुर : प्रभात खबर स्कॉलरशिप योग्यता परीक्षा 14 फरवरी रविवार को वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर में होगी. इसके लिए शहर के महात्मा गांधी सेतु रोड के चौरसिया चौक स्थित सीआरके पॉलिटेक्निक कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. परीक्षा में नौवीं एवं 10 वीं के पांच सौ से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे.

वैसे छात्र-छात्राएं जो विज्ञान के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर होगा. परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को स्कॉलरशिप दी जायेगी. विशेष चयनित छात्रों को पटना में दो साल तक नि:शुल्क आवासीय शिक्षा प्रदान की जायेगी, जिन्हें इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी करायी जायेगी. प्रभात खबर हाजीपुर कार्यालय प्रभारी प्रो शशि ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गयी है.

असुविधा होने पर कार्यालय के मोबाइल नंबर 9771405791 पर संपर्क किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र पासवान चौक से दक्षिण तीन सौ मीटर की दूरी पर होटल फन प्वाईंट रिसॉट और चौरसिया राजकिशोर कॉलेज के बगल में है. परीक्षार्थियों को 11 बजे तक केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है. परीक्षा 12 बजे से शुरू होकर दो घंटे तक चलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >