48 घंटों में चार घटनाओं में पांच लाख की चोरी

महुआ : 48 घंटों के अंदर क्षेत्र की अलग-अलग जगहों से चोरों ने ताला तोड़ एवं छत के सहारे प्रवेश कर चार दुकानों से पांच लाख की संपत्ति की चोरी कर ली. इसके बावजूद महुआ पुलिस आराम की नींद सो रही है. वहीं लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है. जानकारी के अनुसार मंगलवार […]

महुआ : 48 घंटों के अंदर क्षेत्र की अलग-अलग जगहों से चोरों ने ताला तोड़ एवं छत के सहारे प्रवेश कर चार दुकानों से पांच लाख की संपत्ति की चोरी कर ली. इसके बावजूद महुआ पुलिस आराम की नींद सो रही है.
वहीं लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है. जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात चोरों ने गांधी चौक के सामने स्थित एक शराब की दुकान का एंस्बेटस तोड़ उसमें प्रवेश कर तीन हजार नकद समेत 10 हजार के सामान की चोरी कर ली. वहीं बुधवार की रात फूलार, गोविंदपुर बाजार एवं मंगरू चौक से किराना, मोबाइल एवं ऑटो मोबाइल की दुकानों से 50 हजार नकदी समेत पांच लाख की संपत्ति चुरा ली. 24 घंटों के अंदर चार-चार दुकानों में चोरी से व्यवसायियों में पुलिश प्रशासन के प्रति रोष है. वहीं आम नागरिक भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. इसके बावजूद महुआ पुलिस द्वारा गश्ती तेज नहीं की जा रही है. पुलिस पर सुस्ती बरतने का आरोप लगाते हुए एसयूसीआइ के जिला सचिव ललित कुमार घोष, विश्वनाथ साहु, विश्वनाथ विप्लवी, दिनेश मिश्रा, राम नवमी पासवान के साथ अन्य ने जिला प्रशासन से क्षेत्र में गश्ती करने की मांग की है.
कब कहां से किस दुकान में हुई चोरी
दो फरवरी-गांधी चौक राजीव रंजन की दुकान से तीन हजार नकद समेत 10 हजार की चोरी.तीन फरवरी-फूलार चौक स्थित संजीत कुमार राय की दुकान से डेढ़ लाख की संपत्ति की चोरी.
तीन फरवरी-गोविंदपुर के अभिषेक कुमार की मोबाइल दुकान से 50 हजार नकद समेत दो लाख की चोरी. तीन फरवरी-दिनेश राय की ऑटो मोबाइल दुकान से डेढ़ लाख की चोरी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >